पानी भरे पुल-पुलियों को न करें पार, कलेक्टर श्री कन्याल की नागरिकों से अपील
गुना (आरएनआई) जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान बहते या पानी से भरे पुल-पुलियों को पार करने से बचें।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि वर्तमान मौसम में कई स्थानों पर नदी-नालों और पुल-पुलियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाहीपूर्वक ऐसे मार्गों को पार करने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें, सुरक्षित रहें, सजग रहें,। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भी सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



