पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी, कछौना वन रेंज में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य - विधायक रामपाल वर्मा
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विश्व पर्यावरण दिवस पर कछौना में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधानगण व समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। वर्तमान जीवन व भविष्य की पीढ़ी को बचाने के लिए पौधा रोपण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम एक पेड़ माँ के नाम से भावनात्मक मुहिम से जन भागीदारी को जोड़ा। जूनियर हाई स्कूल लोन्हारा में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण कर आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर संरक्षित करने का संदेश दिया। वन रेंज कछौना के विभिन्न विभागों व जनभागीदारी से 5 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में अंधाधुंध पर्यावरण का नुकसान करने के कारण पर्यावरण असंतुलन हो गया है। जिसका पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं व मनुष्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। तापमान बढ़ रहा है, ऋतुओं में अंतर हो रहा है, ग्लोबल वार्मिंग से हानिकारकों गैसों के उत्सर्जन से मानव जीवन, पशु पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ रहा है, ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं। ब्लॉक कछौना प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल ने प्रांगण में पौधा रोपण कर पूरे क्षेत्र को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत की ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण की मुहिम में भागीदारी की अपील की। पर्यावरण एक साक्षी विरासत है, यह किसी एक की धरोहर नहीं है, यह बिना भेदभाव के सभी को संरक्षित करती है। अंतरराष्ट्रीय प्रवतारोही एवं पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य वृक्षारोपण ने इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों की भागीदारी कर गांव-गांव, खलिहान, तालाब, सार्वजनिक भूमि पर वृक्षारोपण किया गया। पर्वतारोही द्वारा ग्राम पंचायत गिरधरपुर, पंचायत जरौआ, ग्राम पंचायत बरवा सरसण्ड, ग्राम पंचायत अरसेनी स्थित राष्ट्रीय स्मारक अशोक स्तंभ परिसर सहित छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, उन्होंने कहा यह अभियान गांव-गांव लगातार चलेगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा युवा साथियों को जोड़कर पौधा रोपण कर संरक्षित किया जाएगा। वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। यह कार्यक्रम फोटो सेंशन तक सीमित नहीं रह जाएगा। यह पौधे प्रत्येक दशा में बचाने चाहिए। इस अभियान में डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, ग्राम प्रधान लोन्हारा पुष्पा देवी, मंगल अध्यक्ष मयंक सिंह, अजय बाजपेई, कृष्णकांत सिंह गुड्डू, पंकज वर्मा, अमर बहादुर, खण्ड विकास अधिकारी महेश चंद्र सहित ग्राम प्रधान गण, भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता इस सामूहिक मुहिम का हिस्सा बने।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

