पर्यावरण दिवस पर सम्प्रेक्षण गृह में पौधरोपण, किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के संरक्षण एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) हरदोई का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवासित किशोरों को पौधे वितरित किए तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वयं भी पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
स्मिता गोस्वामी ने किशोरों को बताया कि जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और निजी अधिवक्ता की सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं, वे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे मामलों में प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा मुकदमों की पैरवी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने आवासित किशोरों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के अधीक्षक सौरभ पाठक, स्टाफ सदस्य सर्वेश श्रीवास्तव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



