दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में तनाव, सीमाएं सील; मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ (आरएनआई) मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव को पूरी तरह सील कर दिया है और बाहरी लोगों के साथ-साथ मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी पिछले तीन दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थी और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो उठा।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अफवाह या उकसावे की स्थिति पैदा न हो।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत रखने की अपील कर रही है।
मीडिया को भी फिलहाल गांव में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का जोर है कि किसी भी तरह की गलत सूचना या तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों को रोका जाए।
फिलहाल गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



