जेल रोड पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी की मौत और पति गंभीर घायल
गुना (आरएनआई) शहर के जेल रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बाइक क्रमांक MP 08 MC 3220 पर सवार महिला पुरुष किसी काम से शहर की ओर आ रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो कार क्रमांक MP 08 CA 6598 ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और महिला पुरुष सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



