जबलपुर में हिन्दू आस्था से खिलवाड़, युवक ने काल भैरव भगवान की मूर्ति को पिलाई सिगरेट

Nov 29, 2024 - 23:41
Nov 29, 2024 - 23:41
 0  810
जबलपुर में हिन्दू आस्था से खिलवाड़, युवक ने काल भैरव भगवान की मूर्ति को पिलाई सिगरेट

जबलपुर (आरएनआई) प्रदेश में हिंदू मंदिरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक बार फिर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हिंदुंओ की आस्था से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां एक शरारती व्यक्ति ने भगवान काल भैरव की प्रतिमा को सिगरेट पिलाई, इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति भक्तों से अपील कर रहा है कि वह काल भैरव महाराज को सिगरेट अर्पित करें और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करें।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि ग्वारीघाट इलाके के बादशाह हलवाई मंदिर के पास स्थित श्री प्राचीन काल भैरव सिद्धपीठ का है। जिसमे आकाश गोस्वामी नाम का एक युवक काल भैरव बाबा की प्रतिमा को सिगरेट पिलाते नजर आ रहा है। लगभग 36 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भक्तों में भारी रोष, जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद भक्तों में भारी आक्रोश है। श्रद्धालु युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इससे पहले भी कई तरह की वीडियो सामने आ चुकी है जिस पर भक्तों का गुस्सा फूटा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0