गुना की एबी रोड बनी मौत का गलियारा; सुस्त प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही पर जनता फूटी— ‘कब जागेगी व्यवस्था?’

Monday, November 17, 2025 - 12:46
Updated: 10 months ago
0

गुना (आरएनआई) शहर के बीच से गुजरी एबी रोड का आंबेडकर चौराहे से दादावाड़ी तक का हिस्सा मौत की सड़क बन चुका है। यहां हादसों के यूटर्न हैं। वाहनों की स्पीड पर लगाम के कोई उपाय नहीं है। रेडियम के संकेतक नहीं हैं। स्पीड लिमिट के बोर्ड नहीं हैं। तिराहों चौराहों पर उजाले की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ओवर स्पीड वाहन आए दिन सड़कों पर राहगीरों को उड़ा रहे हैं। 

बीती रात भगतसिंह कॉलोनी के तिराहे पर जबरदस्त हादसा हुआ। एक ओवरस्पीड एंबुलेंस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार कर उड़ा दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सवार कई मीटर दूर जाकर गिरे। उनमें से एक की स्पॉट पर ही डेथ हो गई।

इस दुर्घटना के बाद नागरिकों में एक बार फिर रोष है। लोग हादसों को रोकने के उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं, मांगें जायज हैं। इस सड़क पर हादसों में तमाम मौतें हो जाने के बावजूद भी दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम करने के लिए कोई सुधार नहीं किया गया है। जिला यातायात समिति की बैठकों में क्या होता है? कुछ होता भी है या नहीं!! किसी को नहीं पता। सड़कों के डेंजर प्वाइंट, ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाने के बाद भी सुधार न हो तो इसे क्या कहा जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User