खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही है सतत जारी

साफ-सफाई नही पाये जाने पर किये गये नोटिस जारी

Mar 13, 2024 - 19:25
Mar 13, 2024 - 19:30
 0  1.6k
खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही है सतत जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा पुराना बस स्‍टैण्‍ड गुना स्थित जगत रेस्‍टोरेंट से पनीर, ग्रेवी एवं आटा के नमूने, बड़ा पाव किंग गुरूद्वारे के पास से बेसन, बड़ा एवं तेल के नमूने लिये गये। उक्‍त दोनों संस्‍थानों पर साफ-सफाई न पाये जाने पर विभाग द्वारा नोटिस जारी किये गये।

टीम द्वारा बॉन पिज्‍जा जज्‍जी बस स्‍टेण्‍ड गुना से ब्रेड एवं यश बेकरी गुरूद्वारे के सामने, गुना से खारी, बिस्किट एवं नमकीन के नमूने जांच हेतु लिये गये हैं। उक्‍त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। 

जांच दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं लखन लाल कोरी उपस्थि‍त रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0