कोकिलावन चौकी इंचार्ज के खिलाफ चार्ज सीट लगने के बाद बनी रही चौकी इंचार्ज

भानु प्रकाश

Saturday, April 18, 2026 - 17:34
0
कोकिलावन चौकी इंचार्ज के खिलाफ चार्ज सीट लगने के बाद बनी रही चौकी इंचार्ज

मथुरा जनपद के कोसीकलां के कोकिलावन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कुंजन चौधरी ने नंदगांव के पास 8 सितंबर 2025 को बरसाना की ओर से तेज रफ्तार वेगनार कार जिसका नंबर RJ40CA2440 ने सामने से आ रही गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी में सवार बाबूलाल और उसके साथ विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए कुंजन चौधरी की गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से आ रही थी की टक्कर मारने के बाद गाड़ी पेड़ पर चढ़ गई मौके पर पहुंचे लोगों ने और पुलिस ने बाबूलाल और विष्णु को अस्पताल में कराया भर्ती जहां पर दो दिन बाद बाबूलाल पुत्र घनश्याम उम्र 48 वर्ष की मौत हो गई जिसमें बाबूलाल के परिजनों ने थाने का घेराव कर के कोकिलावन चौकी इंचार्ज कुंजन चौधरी के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज जिसमें पुलिस ने जांच करके कुंजन चौधरी के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल की जिसमें पुलिस ने कुंजन चौधरी को दोषी माना जिसके कारण मथुरा एसएसपी ने दोषी होने के बावजूद भी कुंजन चौधरी के खिलाफ अभी तक नहीं की कार्रवाई पीड़ित को नहीं मिला न्याय चार्ज सीट में पुलिस ने कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जिसमें पुलिस ने कहा कि कुंजन चौधरी थाना क्षेत्र बरसाना में अपने निजी कार्य से बिना रवानगी के गई इस प्रकार का कृत्य अपने कर्तव्य पालन के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता प्रदर्शित करता है नियमावली 1991 के नियम 14(2) के नियम 4(1) बी(चार ) के अंतर्गत परिंदा लेख से दंडित किए जाने का आदेश पारित कर दिया फिर भी कुंजन चौधरी पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई बनी रही कोकिलावन चौकी इंचार्ज क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा क्या दोषी चौकी इंचार्ज बना रहेगा यह एक पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठता है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User