अरब सागर में भारतीय नौसेना बनी जीवनरक्षक, विदेशी टैंकर में लगी आग बुझा कर 14 भारतीयों की जान बचाई

अरब सागर में आग से घिरे विदेशी तेल टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर संकट में फंसे 14 भारतीयों को बचाकर भारतीय नौसेना ने 29 जून को एक बार फिर वीरता की मिसाल पेश की। फुजैरा तट से 80 नॉटिकल मील दूर नौसेना ने समय पर पहुंचकर आग बुझाई और सभी को सुरक्षित निकाला।

Jul 1, 2025 - 16:04
 0  216
अरब सागर में भारतीय नौसेना बनी जीवनरक्षक, विदेशी टैंकर में लगी आग बुझा कर 14 भारतीयों की जान बचाई

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्र में संकट की घड़ी में अपनी वीरता और तत्परता का परिचय दिया है। इसके तहत अरब सागर में एक विदेशी तेल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाते हुए नौसेना ने उस पर सवार 14 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बचाई। बता दें कि यह हादसा 29 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा तट से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में समुद्र में हुआ। एमटी यी चेंग 6 नामक यह टैंकर पलाउ के झंडे के तहत चल रहा था। टैंकर के इंजन रूम में आग लग गई, जिसके बाद वहां मौजूद भारतीय क्रू ने मदद के लिए आपातकालीन संदेश भेजा।

आग लगने की खबर भारतीय नौसेना को जैसे ही एसओएस संदेश मिला, युद्धपोत आईएनएस तबर को तुरंत अधिकतम गति से रवाना किया गया। आईएनएस तबर ने घटनास्थल पर पहुंचकर 7 क्रू मेंबर्स को अपने जहाज पर सुरक्षित रूप से निकाल लिया, जबकि शेष क्रू सदस्य और टैंकर के कप्तान ने वहीं रहकर आग बुझाने में मदद की।

मामले में आईएनएस तबर से 6 सदस्यीय फायर फाइटिंग टीम ने तुरंत जहाज पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। प्रारंभिक प्रयासों में धुएं को इंजन रूम तक सीमित कर लिया गया। बाद में 13 और नौसैनिक (5 अफसर और 8 नाविक) भेजे गए, जिससे दमकल ऑपरेशन को मजबूती मिली।

भारतीय नौसेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को मेडिकल टीम ने जांच कर सुरक्षित घोषित किया। आईएनएस तबर घटना स्थल के पास मौजूद है ताकि जरूरत पड़ने पर और मदद दी जा सके।

भारतीय नौसेना ने इस मिशन को एक उच्च जोखिम वाला रेस्क्यू ऑपरेशन बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से एक बार फिर साबित हुआ है कि भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानवता के लिए हमेशा तैयार है। इस साहसिक ऑपरेशन ने ना सिर्फ एक जहाज को जलने से बचाया, बल्कि 14 भारतीयों की जान भी सुरक्षित की — एक बार फिर साबित हुआ कि भारतीय नौसेना समुद्र की सच्ची प्रहरी है।
  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.