अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन सक्रिय, जारी है सर्वे व राहत कार्य, समाजसेवी संगठनों ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ
गुना (आरएनआई) हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण गुना जिले में कई क्षेत्रों को नुकसान हुआ है। इस आपदा के प्रभावित नागरिकों में मदद पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सर्वे एवं राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें न्यू सिटी कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, बूढ़े बालाजी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वे कर रही हैं। सर्वे के माध्यम से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आवश्यक दवाइयों, खाद्यान्न सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण भी किया जा रहा है। वहीं, कलेक्टर श्री कन्याल की पहल पर समाजसेवी संगठनों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहभागिता दिखाई है। वे जरूरतमंद परिवारों को राशन किट और जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।
आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन,एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री नपा टीम कर्मी थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



