अजय राय का आरोप — ‘वोट चोरी से जीते पीएम मोदी, कौशल राज शर्मा को इनाम में मिली दिल्ली’
कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने प्रेस वार्ता करके सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट चोरी करके जीते हैं। तत्कालीन कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वोट चोरी कराई। इनाम में उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है।
लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 23 अगस्त से न्याय योद्धा बनाए जाएंगे। इसके लिए कार्यशाला होगी। न्याय योद्धा विभिन्न स्थानों पर फर्जी मुकदमे में फंसाए गए लोगों की मदद करेंगे। वोट चोरी भी रोकेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वोट चोरी करके जीते हैं। यही वजह है कि वाराणसी में सात राउंड के बाद बेवसाइट पर अपडेशन बंद किया गया था। अब दोबारा इस तरह का खेल नहीं हो पाएगा। उसके लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि वाराणसी में तत्कालीन कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वोट चोरी कराई। अब उन्हें इसका इनाम मिला है और वो दिल्ली पहुंच गए हैं।
राय ने आगे कहा कि आगरा में वोट चोरी करने का विरोध करने पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। इन सभी को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी तरह अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा। खाद को लेकर किसान परेशान हैं। यह प्रदेश सरकार की नाकामी है। राज्यपाल को ज्ञापन भेज रहे हैं। जल्द ही पूरे प्रदेश में खाद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



