Reportage News International (RNI) - Tarun Jaiswal
जेंडर ट्रांस्फरमेटिव शिक्षा के माध्यम से ही आएगा शिक्षा प्रणाली में दीर्घकालिक बदलाव, UTGAN के गठन में हुई चर्चा
लखनऊ, 10 फरवरी।  उत्तर प्रदेश राज्य में बालिका शिक्षा को अधिक समान, गुणवत्तापूर्ण और
परिवर्तनकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उत्तर प्रदेश ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गर्ल
एजुकेशन एलायंस नेटवर्क (UTGAN) का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को लखनऊ में किया गया।
यह नेटवर्क राज्य में बालिका शिक्षा पर कार्यरत नागरिक समाज संगठनों (CSOs) का एक सहयोगी
मंच है, जो जेंडर ट्रांसफोरमेटिव एजुकेशन के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में दीर्घकालिक और प्रणालीगत
बदलाव लाने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वतालीम फाउंडेशन के सह संस्थापक वैभव कुमार ने UTGAN की
यात्रा बताते हुए सभी संस्थानों के मंच पर आने को एक सुनहरा अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि
सामाजिक संस्थानों के सामूहिक प्रयास से सरकार द्वारा करे जा रहे किशोरियों की शिक्षा और लैंगिक
समानता के प्रयासों को बल मिलेगा और बदलाव की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल साबित
होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. पवन सचान, संयुक्त निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण
परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश, ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा में
वास्तविक बदलाव केवल नामांकन तक सीमित नहीं रह सकता है और इसके लिए UTGAN जैसे
समूहों को आगे आ कर साथ मिल कर कार्य करने की ज़रूरत है। डॉ. पवन सचान के अनुसार
बालिका शिक्षा में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब पाठ्यक्रम, शिक्षण प्रक्रिया और सामाजिक
सोच—तीनों में समानांतर बदलाव हो।उन्होंने यह भी कहा कि जेंडर ट्रांस्फरमेटिव शिक्षा के माध्यम से
ही शिक्षा प्रणाली में दीर्घकालिक आएगा।
इस अवसर पर ‘जेंडर ट्रांसफोरमेटिव शिक्षा में सिद्धांत से व्यवहार’ पर एक पैनल चर्चा का आयोजन
हुआ,जिसमें उत्तर प्रदेश में शिक्षा के माध्यम से एक लैंगिक समान प्रदेश की परिकल्पना को लेकर
चर्चा की गयी | इसमें वैश्विक उदाहरणों और शोध से निकाली गयी प्रणालियों को लेकर, उत्तर प्रदेश
के परिपेक्ष्य में कैसे उतारा जा सकता है और कैसे सामूहिक प्रयास से लैंगिक विषमता को जड़ से
समाप्त किया जा सकता है इस पर भी चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते
हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि सामजिक संगठन अगर सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाए तो
प्रयास और प्रभावशाली होगा और UTGAN जैसे समूह इसमें एक प्रभावकारी भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान UTGAN के चार्टर का औपचारिक विमोचन किया गया , जिसमें नेटवर्क की साझा
दृष्टि और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई| इस अवसर पर डॉ. अनन्या तिवारी, सह-संस्थापक,
स्वातलीम फाउंडेशन, ने सभी सहभागी संगठनों को इस सहयोगी पहल के लिए बधाई दी और कहा
कि यह प्रयास उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को लेकर एक नई सोच और दिशा प्रस्तुत करता है।
UTGAN आने वाले वर्षों में शोध, नीति संवाद और जमीनी स्तर पर कार्य के माध्यम से उत्तर प्रदेश
में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक सहयोग आधारित मॉडल विकसित करेगा, जो राज्य और राष्ट्रीय
स्तर पर उदाहरण बनेगा।
इस सहयोगी नेटवर्क में स्वातलीम फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन, यूनिसेफ, स्टडी हॉल एजुकेशनल
फाउंडेशन, एजुकेट गर्ल्स, एक्शनऐड , प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और मिलान फाउंडेशन शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय CSO प्रतिनिधि, शिक्षाविद
और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
लखनऊ, बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए शहर की कई सेवा संस्थाएं अग्रसर है। गर्म कपड़े, अलाव, कई दिनों तक रख कर इस्तेमाल में आने वाला भोजन व अन्य जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं यहाँ समाज सेवी संस्थाएँ जिनमें आज लखनऊ स्थित ग्राम बक्कास पहुँच कर उन्नति फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को ''आओ मिलकर खुशियाँ बाटे" के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के साथ स्वदेशी एवं समृद्ध भारत के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुए भोजन और कंबल का वितरण किया कार्यक्रम का आयोजन उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक रोहित सिंह द्वारा किया गया जिन्होंने बताया की कार्यक्रम में मौजूद त्रिनेट संस्था की उषा गोस्वामी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम की सचिव शैलज़ा पांडेय ने बताया की उन्नति फाउंडेशन ऐसे कई अन्य कार्यक्रम करता रहता है। उनका मिशन आओ मिलकर खुशियां बाटे के तहत उन्होंने करीब 200 कंबलों एवं भोजन के पैकेट्स का वितरण किया कार्यक्रम में सैफ़ ख़ान, लकी सूरीन, सुनिता सिंह व तृप्ति मिश्रा भी मौजूद रहें
लखनऊ ज़िला पैरा डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ ज़िला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पहला लखनऊ ज़िला पैरा डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन आज लुलु मॉल, लखनऊ में उत्साह, जोश और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, खेल भावना और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्री जयकुमार गंगाधरन, निदेशक – तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली, लुलु इंडिया ने कहा, "आज का आयोजन यह दर्शाता है कि जब अवसर और प्रोत्साहन मिलता है तो प्रतिभा किसी भी सीमा को पार कर सकती है। लुलु इंडिया ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजनों के साथ खड़ा रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
श्री नोमान अज़ीज़ खान, क्षेत्रीय निदेशक – तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली, लुलु इंडिया ने कहा, "हमें उन विचारों से स्वतंत्र होना होगा जो हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं, और हमें अपनी युवा पीढ़ी को निरंतर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। आज की प्रस्तुतियों ने यह साबित किया है कि सच्ची प्रेरणा और दृढ़ निश्चय से किसी भी चुनौती को जीता जा सकता है।"
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अनूप गुप्ता, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, "दिव्यांगजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी प्रतिभा को मंच देकर हम न केवल उनका मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि एक संवेदनशील और समावेशी समाज की दिशा में भी कदम बढ़ाते हैं।"
समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन अधिकार, उत्तर प्रदेश सरकार ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा, "यह प्रतियोगिता दिव्यांगजनों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है। हमें मिलकर ऐसे और भी मंच तैयार करने चाहिए, जहां वे अपनी कला और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने रख सकें।"
अति विशिष्ट अतिथि डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने अपने संबोधन में कहा, "दिव्यांगजनों को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में समान अवसर देना ही सच्चा सशक्तिकरण है। आज की प्रस्तुतियों ने यह दिखाया कि समर्पण और परिश्रम से हर बाधा को पार किया जा सकता है।"
श्री के.बी. पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, "इस चैम्पियनशिप के माध्यम से हम दिव्यांगजनों को डांस स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी आयोजन होंगे, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।"
प्रतियोगिता में लखनऊ ज़िले के विभिन्न संस्थानों और संगठनों से आए 50 से अधिक दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शक दीर्घा में मौजूद सैकड़ों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लुलु मॉल प्रबंधन, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता था, बल्कि सामाजिक संवेदना, समानता और प्रेरणा का प्रतीक भी बना।
एसआरएमयू के मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय एफडीपी में एआई पर हुआ गहन मंथन
लखनऊ/बाराबंकी, 13 जुलाई 2025: शिक्षकों और शोधकर्ताओं को एआई  के उपयोग से मीडिया शिक्षा को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज द्वारा आयोजित सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन रविवार को हुआ। “रीइमेजिनिंग मीडिया एजुकेशन: द रोल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशनल प्रैक्टिसेस” विषयक इस एफडीपी में सातों दिन अलग-अलग सब-थीम के  माध्यम से एआई उपयोग के विविध आयामों पर गंभीर चर्चा हुई।
विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियरिंग पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इंजीनियरिंग पूजा अग्रवाल, वाईस चांसलर प्रो. विकास मिश्रा, कुलसचिव प्रोफेसर नीरजा जिंदल के संरक्षण एवं  इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर रजाउर रहमान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर वक्ता जनसंचार और न्यू मीडिया विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से जुड़े प्रोफेसर परमवीर सिंह ने डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: तकनीक, चुनौतियां और भविष्य के रुझान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान  में कहा कि "कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने डिजिटल कंटेंट निर्माण को पूरी तरह बदल दिया है। एआई उपकरण जैसे ऑटोमेटेड वीडियो एडिटिंग और टेक्स्ट-टू-स्पीच रचनात्मकता को बढ़ाते हैं और समय की बचत करते हैं। हालांकि, डेटा गोपनीयता और नैतिकता के मुद्दों को संबोधित करना जरूरी है। भविष्य में एआई और मानव रचनात्मकता का तालमेल डिजिटल मीडिया को और सशक्त बनाएगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस, गलगोटियास यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग पांडे ने बतौर वक्ता मीडिया अध्ययन में एआई-संचालित पाठ्यक्रम डिजाइन विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि एआई संचालित पाठ्यक्रम डिजाइन शिक्षकों को डेटा एनालिटिक्स और वैयक्तिकृत शिक्षण के माध्यम से छात्रों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करता है। यह तकनीक शिक्षण को प्रभावी और उद्योग की मांगों के अनुरूप बनाती है।" तीसरे दिन के कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जनसंचार विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, प्रयागराज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अख्तर आलम जुड़े। उन्होंने मीडिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नैतिक उपयोग विषय पर दिए अपने व्याख्यान में कहा कि एआई ने समाचार निर्माण और दर्शक विश्लेषण में क्रांति ला दी है, लेकिन गलत सूचना और डीप फेक जैसे जोखिमों को देखते हुए इसका नैतिक उपयोग अनिवार्य है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।" चौथे दिन के कार्यक्रम में बतौर वक्ता जुड़े  कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग, जैन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोइन हसन ने कहा कि एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग का संयोजन शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। यह शिक्षकों और छात्रों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने और वैयक्तिकृत शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाता है, जिससे शिक्षा अधिक समावेशी हो रही है।" वे एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग के माध्यम से शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपना व्याख्यान दे रहे थे. पाचवें दिन के कार्यक्रम की वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सागर, मध्य प्रदेश के कंप्यूटर साइंस और एप्लिकेशंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविता साहू रहीं। उन्होंने एआई और मीडिया शोध: रुझान, उपकरण और तकनीक विषय पर अपने व्यख्यान में बताया कि एआई ने मीडिया शोध को सशक्त बनाया है। डेटा माइनिंग, सेंटिमेंट एनालिसिस और प्रेडिक्टिव मॉडलिंग जैसे उपकरण शोधकर्ताओं को गहरी अंतर्दृष्टि और सटीक परिणाम प्रदान करते हैं, जिससे शोध की गुणवत्ता बढ़ रही है।" छठवें दिन के कार्यक्रम में बतौर वक्ता जुड़ी प्रबंधन और एप्लाइड साइंसेज विभाग, लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी कौशिक ने  शिक्षा उद्योग में एआई को अपनाना विषय पर अपने व्याख्यान में कहा कि एआई शिक्षा उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। ऑटोमेटेड ग्रेडिंग, वैयक्तिकृत शिक्षण और वर्चुअल असिस्टेंट जैसे उपकरण शिक्षकों का कार्यभार कम करते हैं और छात्रों के लिए सीखने को आकर्षक बनाते हैं।" एफ डी पी कार्यक्रम में सातवें और समापन सत्र के वक्ता स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बीबीडी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार रहे. उन्होंने पत्रकारिता और कंटेंट निर्माण में एआई विषय पर अपने व्याख्यान में कहा कि एआई पत्रकारिता में स्वचालित समाचार लेखन और डेटा-संचालित स्टोरीटेलिंग के लिए महत्वपूर्ण है। यह पत्रकारों को रचनात्मक और डेटा-आधारित सामग्री बनाने में मदद करता है, लेकिन मानवीय संवेदनशीलता और नैतिकता का महत्व बना रहता है।"
इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कन्वेनर  एवं मीडिया स्टडीज के हेड डॉ. प्रदीप कुमार, फैकल्टी मेम्बर डॉ. मिली सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, संदीप सिंह, राहुल चतुर्वेदी एवं तकनीकी सहयोगी राहुल यादव, संतोष शर्मा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभन्न संस्थानों के 410 शिक्षकों एवं शोधार्थियों में भाग लिया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन मांग पत्र
लखनऊ (आरएनआई) विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में रविवार को लखनऊ के गोमती नगर से 1090 चौराहा, यूपी दर्शन, लोहिया पार्क होते हुए विशाल खंड 2 चौराहे तक यह पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा: “भारत में जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या बन चुकी है। 1947 में देश की जनसंख्या 33 करोड़ थी, लेकिन 2024 में लगभग 144 करोड़ हो चुकी है। चीन जैसे देश को भी भारत ने जनसंख्या के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भरता में इसका सीधा प्रभाव  बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ रहा है। संसाधनों पर दबाव और बेरोजगारी,बढ़ती जनसंख्या से जल, भोजन, ऊर्जा, और अस्पतालों जैसी मूलभूत सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को इलाज में कठिनाई होती है, जबकि रोजगार के अवसरों की कमी से बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। यदि समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी पक्षों पर इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस मुद्दे को एक जनांदोलन का रूप दें और जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें। यह कानून समाज के उत्थान के साथ-साथ देश की स्थिरता और विकास के लिए भी आवश्यक है। भारत में रह रहे युवाओं को समान अवसर, शिक्षा, रोटी, कपड़ा और मकान तभी उपलब्ध हो सकते हैं, जब जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाएगा। बिना जनसंख्या नियंत्रण के, संसाधनों की कमी से इन बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन होगा। श्री राय ने स्पष्ट किया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की मौजूदा और भविष्य की समस्याओं का समाधान है। यदि यह कानून शीघ्र लागू नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
श्री राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके शासन में धर्म और विकास का संतुलन दिखता है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। लेकिन सरकार को अब जनसंख्या नियंत्रण कानून के ऊपर कार्य करने की जरूरत है। हमारे देश में युवा को रोजगार नहीं मिल रहा है, हॉस्पिटल में मरीजों को समय पर बेड नहीं मिल पाता है, बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्राकृतिक संसाधन सीमित मात्रा में हैं और इसलिए लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाना जरूरी है। जिससे सभी को समान अधिकार मिल सकें।
उक्त अवसर पर प्रमुख प्रतिभागी: शिखर गुप्ता, स्वामी कन्हैया महाराज जी, कुलदीप मिश्रा, राहुल सिंह, शिवम सिंह राणा, हिमांशु धवल, तपस्वी तिवारी, दीपक राय, पंकज पांडेय, यमुना पाठक, शशिकांत मिश्रा (उर्फ नीरज), आलोक द्विवेदी, शवश्वत मिश्रा, आलोक दीक्षित, अंकुर मिश्रा, शिवम चौहान, राम मूर्ति, राम कुमार वर्मा, पी.पी. गुप्ता, भूपेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र पटेल, कृष्णा पांडेय आदि।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
राजभवन लखनऊ में आलंबन एसोसिएट्स चैरिटेबल ट्रस्ट के शुभारंभ
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को समाज में अंगदान के बारे में प्रचलित धार्मिक विश्वासों और भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर बल दिया।
राज्यपाल ने मानव अंगदान और युवा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से गठित ‘आलंबन संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट’ के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि समाज में अंगदान के बारे में प्रचलित धार्मिक विश्वासों और भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है।
पटेल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक विश्वासों को सकारात्मक दिशा में बदलने के लिए प्रभावी संचार और जागरूकता अभियानों का संचालन किया जाना चाहिए।   समाज को यह समझाने की आवश्यकता है कि अंगदान से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह जीवन बचाने का एक महान कार्य है, उन्होंने कहा।
“अंगदान न केवल बीमार लोगों की जान बचाता है, बल्कि यह समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश भी भेजता है। इस विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए,” राज्यपाल ने एक बयान के अनुसार कहा।
पटेल ने छोटे प्रेरणादायक लघु फिल्में बनाने का सुझाव दिया और कहा कि इन फिल्मों को बड़े सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में दिखाया जाना चाहिए ताकि लोग अंगदान के महत्व और इससे संबंधित तथ्यों को समझ सकें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अंगदाताओं को सम्मानित करते हुए अस्पतालों के माध्यम से अंगदाताओं और प्राप्तकर्ताओं को आमंत्रित करने और उनके अनुभवों को साझा करने और जागरूकता फैलाने का भी सुझाव दिया। पटेल ने कहा कि मरीजों और समाज में संवेदनशीलता पैदा करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस भावना को जगाने के लिए ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए जाने चाहिए जहां किसी व्यक्ति का जीवन बचाया गया हो और उसके परिवार को अनाथ होने से बचाया गया हो।
यह लोगों को अंगदान के लिए आगे आने के लिए भावनात्मक रूप से प्रेरित कर सकता है, उन्होंने कहा।
इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त (सेवानिवृत्त) संदीप कुमार; नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, एसजीपीजीआई लखनऊ, डॉ. नारायण प्रसाद; प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर, केजीएमयू, डॉ. सुजाता देव; राजभवन, लखनऊ के सलाहकार चिकित्सक, डॉ. नरेंद्र देव और चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी गणमान्य व्यक्ति व अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।
पैगाम 2024 नुक्कड़ नाटक श्रृंखला प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन
ब्रेकथ्रू ट्रस्ट ने नयना चौधरी को नया सीईओ घोषित किया
श्रव्य माध्यमों की जननी है पारंपरिक रेडियो: अनवारुल हसन
श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज द्वारा दो दिवसीय वर्कशॉप का शुभारम्भ विश्विद्यालय के चांसलर इंजीनियरिंग पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इंजीनियरिंग पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रोफ़ेसर विकास मिश्रा और कुलसचिव प्रोफ़ेसर नीरजा जिंदल की उपस्थिति में सोमवार को किया गया। ‘वेब रेडियो: आडिओ प्रोडक्शन टेक्निक्स’ विषयक इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इन्डिया रेडियो के आर. जे. अनवारुल हसन उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित सभी विभागों एवं संस्थानों के वेब रेडियो कोर्डिनेटर और वालेंटियर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडियो सभी श्रव्य माध्यमों की जननी है, रेडियो की विधाएं कितनी भी विकसित हो जाएं, पारंपरिक रेडियो एक पिलर की तरह खड़ा रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि रेडियो के लिए बोलते समय आवाज़ का दिल से आना बेहद जरुरी है, यदि आवाज़ दिल से न आये तो प्रोग्राम सिर्फ एक स्क्रिप्ट बन कर रह जाएगी और रेडियो हमें यह नहीं सिखाता।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विश्विद्यालय के चांसलर इंजीनियरिंग पंकज अग्रवाल ने कहा कि एसआरएमयू ने हमेशा ही तकनीकी को स्वीकार किया है, इंटरनेट के दौर में युवाओं का रुझान वेब रेडियो की तरफ बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्विद्यालय द्वारा वेब रेडियो की शुरुआत की जा रही है, जिससे वेब के माध्यम से विश्विद्यालय युवाओं और समाज की आवाज बन सके। प्रो-चांसलर इंजीनियरिंग पूजा अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी और विद्यार्थिओं को रेडियो कल्चर और कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित कुलपति प्रोफ़ेसर विकास मिश्रा अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले आकाशवाणी, फिर एफएम रेडियो ने श्रोताओं के दिलों में जगह बनाया। यह वेब का दौर है और हम नई तकनीकी को स्वीकारते हुए वेब रेडियो स्थापित कर रहे हैं। विश्विद्यालय की कुलसचिव एवं कार्यक्रम की चेयरमैन प्रोफ़ेसर नीरजा जिंदल ने वर्कशॉप की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित ही विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किये जा रहे वेब रेडियो के प्रसारण की गुणवत्ता सुधारने में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के पहले दिन का संचालन स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर तनिषा श्रीवास्तव और काजल अवस्थी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मिली सिंह ने किया।
‘वेब रेडियो: आडिओ प्रोडक्शन टेक्निक्स’ विषयक वर्कशॉप का दूसरा और अंतिम दिन प्रशिक्षण आधारित रहा। जिसमें ऑल इन्डिया रेडियो के आर. जे. अनवारुल हसन ने कार्यक्रम प्रसारण की सामग्री, शब्द उच्चारण, समय और परिस्थितियों के हिसाब से आवाज निकलना, आवाज संपादन समेत कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रोग्राम की गुणवत्ता के लिए रेडियो कार्यक्रमों की रिकार्डिंग के दौरान अपने व्यक्तिगत परेशानियों को रिकार्डिंग रूम से बाहर रखना जरुरी होता है। दूसरे दिन के कार्यक्रम में बतौर चेयरमैन उपस्थित प्रोफ़ेसर नीरजा जिंदल ने कहा कि अभी के अन्दर कोई न कोई प्रतिभा जरुर होती है. उसे एसआरएमयू वेब रेडियो प्रोग्राम की दृष्टि से संवारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दूसरे दिन का संचालन स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर तनिषा श्रीवास्तव और काजल अवस्थी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० अमित कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम के इस मौके पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज से डायरेक्टर डॉ० पी. सी. मिश्रा, एसआरएमयू वेब रेडियो कोर्डिनेटर संदीप सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ० ध्वनि सिंह, राहुल चतुर्वेदी, डॉ० अन्दलिप जेहरा, उमा राजे ओझा, डॉ० प्रगति त्रिपाठी, डॉ० दीप्ती सिंह, अनुज कुमार, निर्मल कुमार वर्मा, शिवांगी पाठक, पूजा तिवारी, निर्मल कुमार वर्मा और राहुल यादव, संतोष कुमार शर्मा समेत सभी विभागों एवं संस्थानों के वेब कोर्डिनेटर और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश होंगी शो स्टॉपर
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध और शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन लुलु मॉल लखनऊ, अपने शानदार लुलु वेडिंग उत्सव को लेकर लक्योनोवासियों के बीच फिर मौजूद है। लुलु मॉल अब एक वेडिंग वंडरलैंड में बदल चुका है जिसकी वजह है लुलु मॉल में "लुलु वेडिंग उत्सव - द अल्टीमेट वेडिंग शोकेस" जिसकी शुरूआत हो चुकी है। इस वेडिंग उत्सव में भारतीय शादियों की भव्यता, उनकी परंपराओं और शानदार शैली को शानदार तरीके से दर्शाया जा रहा है। यह चार दिवसीय उत्सव 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। यह वेंडिंग उत्सव ग्राहकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। जिसको लखनऊवासी हमेशा याद रखेंगे।
इस वेंडिग उत्सव की सबसे खास बात यह है कि इसके प्रत्येक दिन को भारतीय शादी के पारंपरिक दिनों के अनुसार बेहद ही शानदार डिज़ाइन में ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया है। इस भव्य कार्यक्रम का प्रत्येक दिन आपको भारतीय विवाह की परंपराओं से रूबरू कराएगा। इस वेडिंग उत्सव की शुरुआत 16 अक्टूबर को, "हल्दी" जोकि आपको प्यार की मीठी मीठी सुंगध से रूबरू कराएगा और सांस्कृतिक उत्सवों से लेकर हल्दी के परंपरागत पोशाकों का बेहतरीन कलेक्शन पेश करेगा। 17 अक्टूबर को "मेहंदी कलेक्शन एवं मास्टर क्लास विद गीतांजलि ", जहां मेहंदी के शानदार डेकोर के साथ उससे संबंधित सभी प्रकार के पोशाक एवं मेंहदी से जुड़ी सभी जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी, जिससे ग्राहकों को मेंहदी की शानदार वाइब आएगी। इसके बाद आता है 18 अक्टूबर जिस दिन एक शानदार वेडिंग रनवे एक भव्य फैशन शो होगा जिसमें दुल्हन और दूल्हे की एक से बढ़कर एक पोशाकों का स्थानीय मॉडल रैंप वॉक के जरिए करेंगे। अब बात करते हैं सबसे आखिरी दिन यानी 19 अक्टूबर को एक शानदार भव्य वेडिंग रनवे होगा जिसमें शादी की सभी पारंपरिक पोशाकों को पहन कर मॉडल लुलु वेडिंग उत्सव को एक भव्य शादी के माहौल में तब्दील कर देंगे। शोस्टॉपर के रूप में जानी मानी अभिनेत्री बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश की रैंप वॉक इस इवेंट को और भी भव्य और शानदार बना देगी। यह शाम लखनऊवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नि होगी।
लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे "जब हमने पिछले साल लुलु वेडिंग उत्सव किया था तब हमें अंदाजा नहीं था कि यह वेडिंग उत्सव लखनऊ की पहचान बन जाएगा, विदेश में भी इसका नाम गूंजेगा, पर जिस तरह इस वेडिंग उत्सव को सफलता मिली उससे प्रेरित होकर हम इस बार और भी बेहतर शानदार वेडिंग उत्सव ग्राहकों के लिए लेकर आए हैं। " लुलु वेडिंग उत्सव में, सभी ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ जरूर है। लुलु वेडिंग उत्सव - द अल्टीमेट वेडिंग शोकेस" उन लखनऊवासियों के लिए एक यादगार पल है जो भारतीय शादियों की भव्यता, परंपरा और फैशन को बहुत करीब से जानते हैं या उनकी महत्वता समझते हैं।
एफडीपी में शिक्षण में न्यू मीडिया तकनीकी के अनुप्रयोग पर शुरू हुई चर्चा
लखनऊ (आरएनआई) श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज द्वारा ‘शिक्षण में न्यू मीडिया तकनीकी के अनुप्रयोग’ विषयक सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ शनिवार को किया गया। गूगल मीट पर आयोजित इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में पहले दिन वक्ता के रूप में लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव राव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ० अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।
‘न्यू मीडिया का परिचय’ विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ० अरविन्द सिंह ने कहा कि न्यू मीडिया रूप और गुणों में पारम्परिक मीडिया से नया है, यही गुण इस मीडिया को नवीन बनाता है। न्यू मीडिया के गुणों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि इस मीडिया ने एक आभासी दुनिया का निर्माण किया है। जिसमें पलक झपकते सूचनाओं का आदान-प्रदान कर पाना संभव हो गया है। इसके अलावा डिजिटल और मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण के साथ, वैश्विक पहुँच और आसानी से सामग्री शेयर करने की सुविधा ने इसे सबसे लोकप्रिय मध्याम बना दिया है। इस मौके पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के चांसलर इं० पंकज अग्रवाल एवं प्रो-चांसलर इं० पूजा अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों में कौशल विकास के लिए आवश्यक हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० विकास मिश्रा कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कहा कि तकनीकी ने पूरी शिक्षण पद्धति को बदल दिया है. ऐसे में यह कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम में सभी का स्वागत  इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज डायरेक्टर डॉ० प्रकाश चन्द्र मिश्रा ने  किया।
सात दिवसीय इस ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में अगले छः दिनों के कार्यक्रमों में मीडिया में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग, शिक्षण में न्यू मीडिया तकनीकी के उभरते आयाम, गूगल सर्च के तरीके, साहित्य सर्वेक्षण के ऑनलाइन स्रोत, शिक्षण सामग्री ने अनुवाद में तकनीकी का प्रयोग, फेकन्यूज़ को पहचानने के तरीके पर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से विषय विशषज्ञों का व्याख्यान होगा। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में पहले दिन श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय समेत देश के अन्य विश्वविद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक और शोधार्थी ऑनलाइन जुड़ें। कार्यक्रम का संचालन स्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के प्राध्यापक संदीप सिंह ने किया।
Follow  <svg viewBox="100 -1000 840 840" width="calc(15px - 2px)" height="15px"><path d="m784-120-252-252q-30 24-69 38t-83 14q-109 0-184.5-75.5t-75.5-184.5q0-109 75.5-184.5t184.5-75.5q109 0 184.5 75.5t75.5 184.5q0 44-14 83t-38 69l252 252-56 56zm-404-280q75 0 127.5-52.5t52.5-127.5q0-75-52.5-127.5t-127.5-52.5q-75 0-127.5 52.5t-52.5 127.5q0 75 52.5 127.5t127.5 52.5z"></path></svg> RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में महंत देव्या गिरि जी ने निकाला कैंडिल मार्च
लखनऊ (आरएनआई) श्री मनकामेश्वर मठ-मंदिर के तत्वावधान में, मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज की अगुवाई में शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसक घटनाओं और हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त करने और जलाने के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया।
यह मार्च केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आरंभ होकर हजरतगंज होते हुए जी.पी.ओ. के पास स्थित गांधी प्रतिमा तक गया। मार्च में शामिल सभी लोग अपने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लिए हुए थे और बांग्लादेश में हिन्दू भाई-बहनों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारे लगा रहे थे। इसके अलावा, वे सभी अपने हाथों में “अत्याचार बंद करो” जैसे नारों की तख्तियाँ भी लिए हुए थे।
मार्च में लगभग सौ से अधिक महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियाँ, खिलाड़ी, किन्नर और संत समाज के लोग सम्मिलित थे। प्रमुख रूप से श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज, खिलाड़ी असित सिंह, नरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, जगत सिंह, प्रतीक सिंह, अतुल त्रिपाठी, दीपक अग्रवाल, संजय विषेन, हरीश और किन्नर समाज की प्रियंका रघुवंशी अपने साथियों के साथ मार्च में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने कहा कि हिन्दुओं को भी एक होना पड़ेगा। एक होकर ही हम सब अपने समाज के दुश्मनों का डटकर मुकाबला कर सकेंगे।
लखनऊ (आरएनआई) अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने मेडिकल टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की है। हॉस्पिटल ने देश के सबसे एडवांस्ड रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम फिफ्थ जनरेशन द विंची-एक्सआई' सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई है। अपोलो हॉस्पिटल्स की इस उपलब्धि के साथ, उत्तर प्रदेश में सर्जरी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। अपोलो हॉस्पिटल्स एनसीआर को छोड़कर पूरे उत्तर प्रदेश में द विंची-एक्सआई रोबोटिक सर्जरी' शुरू करने वाला पहला निजी अस्पताल है।
लॉन्च इवेंट में मीडिया को संबोधित करते हुए, अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के एमडी व सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने हॉस्पिटल द्वारा द विंची-एक्सआई सिस्टम सर्जरी शुरू किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "दा विंची सर्जिकल सिस्टम ने लगभग तीन दशकों से रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी में अग्रणी भूमिका निभाई है और दुनिया भर में 1.4 करोड़ से अधिक सफल सर्जरी की हैं। हम इस क्रांतिकारी तकनीक को उत्तर प्रदेश में लाकर बहुत उत्साहित हैं, इससे जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता और कम चीरों के साथ करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।"
द विंची-एक्सआई सर्जिकल सिस्टम से सर्जरी की शुरुआत से उत्तर प्रदेश में सर्जरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह नया रोबोटिक सिस्टम न केवल सर्जरी की गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि इससे चिकित्सा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। डॉ. सोमानी ने कहा, "आज के मरीज सबसे उन्नत इलाज चाहते हैं और द विंची-एक्सआई सिस्टम हमें बिना बड़े चीरों के सर्जरी करने की सुविधा देता है, जिससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं, शरीर पर सर्जरी के दाग कम पड़ते हैं और परिणाम भी बेहतर मिलते हैं।
द विंची-एक्सआई सिस्टम से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा की शुरुआत कर अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। अपोलो हॉस्पिटल ने एक वर्ष के अंदर 100 से अधिक मरीजों के घुटनों की सफल रोबोटिक सर्जरी की है और अब अपनी रोबोटिक सर्जरी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इस विस्तार में ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, बैरियाट्रिक सर्जरी, गाइनेकोलॉजिकल सर्जरी, सामान्य सर्जरी, थोरासिक सर्जरी और पीडियाट्रिक सर्जरी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।
डॉ. सोमानी ने बताया, "द विंची-एक्सआई सिस्टम उत्तर प्रदेश में आने से कई फायदे होंगे। यह कुशल डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को यहां आकर्षित करेगा। इससे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नई तकनीकों का इस्तेमाल होगा। अपोलो हॉस्पिटल्स द्वारा यह रणनीतिक निवेश उत्तर प्रदेश को एडवांस्ड मेडिकल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पड़ोसी राज्यों बल्कि नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से मरीज यहां इलाज कराने आएंगे। इससे उत्तर प्रदेश में  मेडिकल टूरिज्म बढ़ावा मिलेगा। राज्य के मेडिकल सेक्टर को मजबूती मिलन के साथ स्वास्थ्य सेवा और संबंधित उद्योगों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे, जिससे राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 2027 तक उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।"
डालीगंज में निकली भव्य शोभायात्रा रात भर हुआ श्री बालाजी महाराज का 15वां भव्य जागरण
लखनऊ, श्री बालाजी जागरण समिति द्वारा 15वां श्री बालाजी महाराज जी का भव्य जागरण दिनांक 10 मई 2024 को डालीगंज अतुल चौराहे पर हुआ, जागरण का आरम्भ भगवान की भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ यात्रा में सबसे आगे जटायु जी के पीछे डीजे बैंड के पीछे भूत प्रेत अघोरियों के संग नन्दी पर सवार शिव शंकर जिनके पीछे ब्रास बैंड और श्री सीता राम जी का दरबार रथ पर सवार शोभा यात्रा शंकर नगर से होते हुए सीतापुर ब्रांच रोड से इक्का स्टैंड होते हुए पन्ना लाल रोड डालीगंज अतुल चौराहे पर आई जिसके बाद श्री बालाजी महाराज जी की पूजा आरती हुई।
जागरण में राम प्रताप लक्खा, स्मृति सक्सेना, विशाल रस्तोगी ने भजनों के गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया। जागरण में लक्की राज आर्ट ग्रुप की ओर से अयोध्या के राम लला का साक्षात मूरत रूप का दृश्य एवं संजीवनी बूटी लिए हुए उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी प्रतुत की गई। जागरण के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि यह जागरण पिछले 15 वर्षों से लगातार हो रहा है, जागरण में डालीगंज के समस्त व्यापारियों का सहयोग रहता है जिसमें घनश्याम अग्रवाल जी, मनीष गुप्ता जी, दिव्यांशु वर्मा एवं ऋषि कपूर व अन्य मौजूद रहते है। जागरण में बालाजी महाराज जी को छप्पन भोग का भोग एवं 151 किलों के लड्डू का भोग लगाया गया है। श्री बालाजी जागरण समिति द्वारा जागरण एवं भण्डारे का आयोजन किया जाता है। जागरण के बाद सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण करके जागरण को पूर्ण रूप दिया गया।
टीएचडीसीआईएल द्वारा टुस्को लिमिटेड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
लखनऊ: टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश द्वारा टुस्को लिमिटेड, लखनऊ ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री मनोज सरदाना (CEO), श्री अनिल बडोनी (AGM), श्री मृदुल दुबे (CFO), श्री शशांक लाल (HR & Admin), और श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला (Senior Manager Vigilance) सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस विशेष दिन को और भी खास बनाते हुए, रॉयल कैफे हजरतगंज में सुश्री ओम सिंह चैतन्या जी के सहयोग से श्री संदीप आहूजा और श्री पवन जी के साथ पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण को स्वस्थ बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए और हर दिन एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश का उद्देश्य यह है कि पर्यावरण का हर दिन महत्वपूर्ण है और प्रत्येक दिन एक पेड़ लगाने का संकल्प हर किसी को करना चाहिए। इस पहल के जरिए आने वाली पीढ़ी को 45°C की गर्मी से बचाने और प्रकृति के संसाधनों को संरक्षित करने का बेहत ही कारगर उपाय साबित हो सकता है।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला (वरिष्ठ अधिकारी सतर्कता विभाग) और श्रीमती माधुरी यादव के नेतृत्व में हुआ। इस आयोजन ने न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाने का संदेश भी दिया।
टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश के द्वारा टुस्को लिलिटेड, लखनऊ में “स्वछता पखवाडा सप्ताह 2024” के तहत “निजी स्वच्छता” महिलाओं को जागरूक कर एवं सैनेटरी पैड्स वितरण किये
दिनांक 30 मई 2024 को  “स्वछता  पखवाडा  सप्ताह 2024” के अंतर्गत टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश ने लखनऊ स्थित टुस्को लिमिटेड के श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला (नोडल ऑफिसर ) एवं   श्रीमती माधुरी यादव ने चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं में उनके निजी स्वछता के बारे में जागरूकता प्रदान किया और चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की Ms ओम शांति जी ने साथ देके महिलाओं के बाच उनके स्वस्थ जीवन की भी जानकारी प्रदान की l इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती माधुरी यादव एवं Ms ओम शांति जी ने चंद्र शेखर आज़ाद पार्क मे महिलाओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने की प्रमहत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कहा की नारी स्वच्छ तो समाज स्वच्छ का नारा भी दिया और कार्यक्रम के अंत में श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला (वरिष्ठ अधिकारी सतर्कता विभाग ), एवं श्री शशांक लाल (H& A. Manager), श्रीमती माधुरी यादव, ने Ms ओम शांति जी  का धन्यवाद प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया और साथ मिल के महिलाओं को जूट बैग एवं सैनेटरी पैड्स वितरण किये  l
इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री मनोज सरदाना (CEO) के देख रेख में संचालना में सुचारू रूप से सफल रहा l इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का प्रचार प्रसार हुआ और ये भी सन्देश दिया की स्वच्छता चाहे निजी हो या बाह्य ज़रूरी है क्यूंकि हम स्वस्थ समाज स्वस्थ और देश स्वस्थ l
नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा द्वारा आयोजित पद यात्रा
मिर्ची सेकंड इनिंग्स: मिर्ची ट्रैवेलर मिर्ची खुशबू के साथ बुजुर्गों को एकाना स्टेडियम में क्रिकेट देखने के लिए साथ लेकर पहुंचा
मिर्ची ट्रैवेलर ने सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम सरोजनी नगर लखनऊ निकट हाइडिल चौराहा के साथ मिलकर बुजुर्ग निवासियों को एकाना स्टेडियम में पहुंचाया, जहां सबने लखनऊ की टीम का उत्साह बढ़ाया।
इस पहल ने, क्रिकेट के पागलपन को गले लगाते हुए, यह सुनिश्चित किया कि आयु आनंद का बाधक नहीं था। मिर्ची ट्रैवेलर से विश्वनाथ मेहरा, 85 वर्षीय रिटायर्ड नेवी ऑफिसर, ने आभार व्यक्त किया और कहा की, "यह दिखाता है कि मिर्ची हमारी परवाह करता है। यह दिन हमारे दिलों में हमेशा के लिए बना रहेगा। सब कुछ के लिए मिर्ची का धन्यवाद।"
क्रिकेट, एक भावना जो सभी को जोड़ती है, हमारे बुजुर्ग मित्रों के चेहरों पर पूर्ण आनंद लाई। मैच से परे ये हमें याद दिलाता है कि आयु साझा आनंद को नहीं रोकती। इसीलिए अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हूए सबने कहा कि, “मिर्ची सुनने वाले ऑलवेज खुश।”
लखनऊ में घूम रही मिर्ची ट्रैवलर पर ध्यान दे और उसकी मस्ती भारी यात्रा में शामिल हो जायें। ताकि आपको भी मिले मौक़ा कुछ मज़ेदार गेम्स, अनोखे उपहार और अपने पसंदीदा RJs के साथ ON AIR जाने का। सुनते रहिये मिर्ची, इट्स हॉट.
जनता की आवाज बनना पत्रकारिता का मूल धर्म: प्रज्ञा मिश्र
06 मार्च, 2024: श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य बुधवार को "अपॉर्च्युनिटीस एंड चैलेंजेस फॉर फीमेल जर्नलिस्ट्स इन प्रेजेंट सिनेरियो ऑफ मीडिया" विषयक पर एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।
विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित प्रतिष्ठित यू-ट्यूब चैनल उल्टा चश्मा की संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि बहादुर वह होता है जो हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहे और  किसी को भी खुद पर हावी ना होने दे। आगे उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक बहुत ही मज़े का पेशा है और जब भी आप अपने फायदे से हटकर देश के लिए कुछ भी काम करते हैं, उसको करने में इंसान के अंदर एक अलग ही जोश आता है। विद्यार्थियों के सवालों का जबाब देते हुए उन्हीने कहा कि पत्रकार बनना आसान तो नहीं है पर यदि आपने ठान लिया है की आपको पत्रकार बनना है तो यह काम करने से आपको कोई नही रोक सकता कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार फरहीन अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता करने के लिए जस्बे की जरूरत होती है और धन और शोहरत के लालच से दूर हटकर देश की सेवा के लिए जो पत्रकार काम करे वह एक महान पत्रकार होता है।  इस दौरान विद्यार्थियों ने पत्रकारिता में करियर बनाने में आने वाली चुनौतियों से जुड़े कई रोचक सवाल पूछा जिसका सहजता से जबाब देकर अतिथियों ने उनकी जिज्ञासाओं की शांत किया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉक्टर पी. सी. मिश्रा, डॉ० मिली सिंह, संचालन डॉ० ध्वनि सिंह एंव राहुल चतुर्वेदी ने  एवं धन्यवाद् ज्ञापन डॉक्टर पी. सी. मिश्रा ने किया.  कार्यक्रम का समन्वयन अमित कुमार सिंह ने किया
लुलु मॉल, लखनऊ में 300 से अधिक ब्रांड्स पर मिलेगी फ्लैट 50% की छूट
लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में सबसे बड़े शॉपिंग स्थल लुलु मॉल में एक नई सेल लुलु ऑन सेल का आगाज हो गया है। जिसमें 300 से अधिक ब्रांड्स पर फ्लैट 50% की छूट मिलेगी। यह सेल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक चलेगी। इस सेल की एक खास बात यह भी है कि 6 जनवरी को ग्राहकों को खरीदारी के लिए एक्सटेंडेड शॉपिंग आवर (शॉपिंग के कुछ अतिरिक्त घंटे) भी दिए जायेंगे। इस सेल में ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड और उत्पादों को किफायती कीमत पर खरीद सकेंगे। इस सेल की खास बात यह है कि इसमें ब्रांडेड परिधानों, फैशन एक्सेसरीज, बैग्स, फुटवियर, स्पोर्ट्स वियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, घड़ियों,  पर 50% की छूट मिलेगी ।
मॉल में कई नामचीन ब्रांड्स जैसे लुलु हाइपरमार्केट, लुलु कनेक्ट, लुलु फैशन स्टोर, डेकाथलॉन, एडिडास ओरिजिनल, नायका फैशन, हाईडिजाइन, नायका लक्स, मामा अर्थ, प्यूमा, स्केचर्स, लेवी, सफारी, स्पोर्ट्स स्टेशन, वीआईपी, रेनी इत्यादि जैसे कई ब्रांड्स पर 50 % की छूट है।
मॉल के एंटरटेनमेंट जोन फंटुरा जोकि ग्राहकों की सबसे प्रिय जगहों में से एक है उसमे भी ग्राहक बेहतरीन ऑफर्स पर अपनी पसंदीदा राइड और गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। लुलु कनेक्ट में भी ग्राहकों के लिए काफी कुछ मौजूद है, जिसका ग्राहक लुफ्त उठा सकते हैं।
लखनऊ में खाने के शौकीनों की कमी नहीं है जिसको भांपते हुए लुलु मॉल ने ग्राहकों को उनके खाने के मनपसंद ब्रांड्स जैसे बारबेक्यू नेशन, सिनाबोन, टैको बेल, पिज्जा हट, डोमिनोज, बर्गर किंग, सबवे, वाओ मोमोज, केएफसी इत्यादि ब्रांड्स पर भी अनोखे ऑफर की पेशकश की है।
लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर हम ग्राहकों को खास ऑफरों का तोहफा दें, इसीलिए हमने इस खास सेल का आयोजन किया है जिसमें लगभग 300  प्रतिष्ठित ब्रांड पर 50% तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है। हम अपनी इस सेल को लेकर काफी आशान्वित और काफी उत्साहित भी हैं। हमे पूरी उम्मीद है जैसे जैसे यह सेल आगे बढ़ेगी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ रहे लखनऊ के प्रधानाचार्य डॉ दिलशाद अहमद अंसारी
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को डिजिट शिक्षा से जोड़ने और तकनीकी विकास के लिए कई अन्य योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना जिसके अंतर्गत मेधावी छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है।  यूपी डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित इस योजना के लिए बीते 22 अगस्त 2023 को यूपी कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 3600 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दी गयी थी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 30 नवंबर दिन गुरूवार को लखनऊ के लालबाग़ स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज लालबाग में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ बोर्ड दानिश आजाद अंसारी मजूद रहें कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर दिलशाद अहमद अंसारी द्वारा विद्यालय के 138 छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष व अन्य भी मौजूद रहें।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
प्री राउंड से पैग़ाम 2023 का हुआ आगाज़
इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी “आई ई  टी जोश” के नुक्कड़ नाटक जिनका शीर्षक बी प्रैक्टिकल था ने सभी लोगों की बहुत वाह वाही लूटी, जजेस द्वारा भी उनकी खासी प्रशंसा की गई| इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के बच्चों ने बदलते रिश्तों के मुद्दे पर प्रस्तुति दी और सिटी लॉ कालेज के छात्रों द्वारा मौका युवाओं को पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया |
प्री–राउंड से 10 कॉलेज सेमी फाइनल राउंड के लिए चयनित किये जायेंगे जो कि 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों में प्रस्तुति देंगें |
दुसरे चरण से चयनित होकर फाइनल राउंड में सिर्फ तीन कॉलेज 21 अक्टूबर को लोहिया पार्क के रंगमच पर प्रस्तुति देंगें |
फाइनल दिन माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, थिएटर से जुड़े सभी वरिष्ठ कलाकार, फिल्म जगत से कलाकार, साहित्य जगत के लोग समेत लगभग 800 लोग मौजूद रहेंगे |
फाइनल दिन नेत्रहीन बच्चों द्वारा भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी |
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था निदेशक, देश दीपक सिंह, ने बताया कि प्रथम चरण के लिए निर्णायक की भूमिका में अधिवक्ता मंदीप कुमार मिश्र, दूरदर्शन के निर्माता मयंक श्रीवास्तव, रंगकर्मी और स्क्रिप्ट राइटर अपूर्वा शाह और, समाजसेविका शिवानी श्रीवास्तव रहे |
सृजन फाउंडेशन ने किया “8वें उत्तर प्रदेश महोत्सव 2023” का पोस्टर लांच
लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जा रहे “8वें उत्तर प्रदेश महोत्सव 2023” का पोस्टर लांच एवं एक प्रेस वार्ता का आयोजन गोमती नगर स्थित शीरोज़ कैफ़े में किया गया। सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि इस बार का उत्तर प्रदेश महोत्सव 8वां महोत्सव है। संस्था विगत 7 वर्षों से इसे अनवरत करा रही है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कराई गई थी। इस वक़्त वृहद महोत्सव का आयोजन करके इसके द्वारा लोगों का चयन करके 24 जनवरी ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर उनको सम्मानित किया जाता है। डॉ अमित ने बताया कि इस बार का यह आयोजन 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा और यह आयोजन बंधु जी उत्सव वाटिका, 60 फिटा रोड, भुइयन देवी मंदिर के पास, जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ में किया जाएगा।
इस बार के महोत्सव में निम्न चीजों का समावेश रहेगा-
प्रदर्शनी-
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं की प्रदर्शनी और उनका विक्रय है। इस हेतु देशभर के सभी प्रांतों की अपनी अपनी गुणवत्ता और कौशल के आधार पर भागीदारी रहेगी। जिसमें दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सभी वस्तुएं, खादी, सिल्क से बने हुए विभिन्न प्रकार के वस्त्र इत्यादि, घरेलू साज-सज्जा का सामान, लकड़ी पर कारीगरी की हुई वस्तुएं एवं खिलौने, मिट्टी के बने हुए बर्तन और अन्य उत्पाद आयुर्वेद व स्वदेशी चिकित्सा अन्य पद्धतियों और स्वदेशी कला आधारित आभूषण इसके मुख्य आकर्षण होंगे इसी प्रदर्शनी मैं अपने कौशल से बने सामान घरेलु निर्मित वस्तुओं और छोटे यंत्रों से बने हुए उत्पादों का एक युगानुकूल बाजार एवं परिवेश होगा जिससे सामान एवं उत्पाद अपनी गुणवत्ता एवं चमक से सभी को आकर्षित करेंगे। प्रदर्शनी गैर सरकारी और सरकारी उपक्रमों का भी मंच होगी। वोकल फ़ॉर लोकल के प्रचार प्रसार के साथ साथ पर्यटन, योग, स्वास्थ्य कृषि,गैर परंपरागत ऊर्जा, विज्ञान, नवीन तकनीकी आदि से जुड़ी संस्थाएं अपने आधुनिक एवं देशानुकूल प्रयोगों के साथ हज़ारों-लाखों लोगों से संवाद करेंगी। इस तरह प्रदर्शनी में लगभग 150 से अधिक स्टॉल का समावेश रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-
सांस्कृतिक मंच के माध्यम से प्रदर्शनी में तीन स्लॉट्स में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
1.    दोपहर 2 से 4.30 के समय में विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय संगोष्ठीओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के द्वारा यह प्रयास होगा कि देशभर में चलने वाले कुटीर उद्योग और छोटे व निजी उद्योग इकाइयों को संबल प्रदान किया जाए। इस तरह परिवार आधारित उद्योग, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए देशानुकूल और युगानुकूल वातावरण तैयार होगा। प्रदर्शनी में श्रम आधारित बंधुओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन पर कार्यशालाऐं रहेंगी उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी आर्थिक सहयोग एवं ऋण की भी जानकारियां और प्रशिक्षण दिया जाएगा इसी प्रकार समसामयिक विषयों जैसे मद्य निषेध, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, चाइल्ड लेबर, पॉलिथीन मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी पर चर्चा की जाएगी
2.    सांय 5 बजे से 7 बजे तक साहित्यिक चर्चाएं होंगी। इस समय में विभिन्न कवि सम्मेलनों, मुशायरों, पुस्तक विमोचन का आयोजन किया जाएगा।
3.    तत्पश्चात सायं 7 से 10 बजे के बीच नृत्य और संगीत के कार्यक्रम रहेंगे। शास्त्रीय नृत्य, सम्मान समारोह, धार्मिक आयोजन, फैशन शो आदि आयोजन द्वारा विविधता प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिताएं-
प्रदर्शनी में प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के कौशल, प्रेरणा, प्रतिभा को प्रकाश में लाने का काम करेगा। साथ ही लुप्त हो रही विधा एवं कला को खोजने और बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार आधारित प्रतियोगिताएं भी रहेंगी।
झूले एवं एडवेंचर-
झूले में बैठकर एक खास तरह की आजादी का अनुभव होता है। मेले में हर प्रकार के झूले लगेंगे जिससे झूलने का आनंद लेने का शुभ अवसर मिलेगा। महोत्सव में आए हुए लोग झूले में बैठकर खुली हवा का आनंद ले सकेंगे।
जायका-
प्रदर्शनी में घूमने के बाद लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन से संबंधित स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। जहां पर वे हर प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे ।
नशा मुक्त भारत, पर्यावरण हितैषी एवं महापुरुषों की प्रदर्शनीमय होगा महोत्सव-
उत्तर प्रदेश महोत्सव हमेशा से किसी न किसी विशेष थीम पर आयोजित किया जाता रहा है, इस वर्ष महोत्सव को तम्बाकू एवं नशा मुक्ति के सन्देश के साथ इको फ्रेंडली बनाये जाने हेतु सार्थक प्रयास किये जायेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके ।
पोस्टर विमोचन में संस्था अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, पंकज तिवारी, अमित श्रीवास्तव, दिव्या शुक्ला, एडवोकेट दिलीप यशवर्धन, स्मिता श्रीवास्तव, डॉ अर्चना सक्सेना, रोमा श्रीवास्तव, अजय यादव, मोहित श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, अमर आनंद, पारुल श्रीवास्तव, अजीत कुशवाह, शशांक सक्सेना, शैलेन्द्र मोहन, श्रीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हर दिव्यांग को मानसिक रूप से बनना चाहिए सबल-पद्मश्री कनुभाई टेलर
स्वाती फांउडेशन की ओर से सोमवार को पद्म कनुभाई हसमुखई भाई टेलर सहित 80 दिव्यांग जनों और उनके लिए काम करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कृष्णानगर स्थित एकमें इस अवसर पर छह घंटे का सेमिनार भी आयोजित हुआ। इसमें कनुभाई टेलर ने कहा कि यदि मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो दिव्यांगता हमारे कामों में अवरोध नहीं उत्पन्न कर सकती। प्रकृति ने यदि कोई बाधा उत्पन्न किया है, तो निश्चय ही वह कोई अच्छी विशेषता भी देता है। उसे हमें निखारने की जरूरत है।
विश्व अल्जाईमर दिवस 21 सितम्बर के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी - द्वारा वृद्धाश्रम में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
अंग दान के विषय में जागरूकता बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण
लखनऊ, 6 जुलाई 2023, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के अल्ट्रामॉडर्न मेडिकल फैसिलिटी से इलाज उपलब्ध कराने में अग्रणी, अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स लखनऊ ने 100 सफल ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित निजी अस्पताल है, जहां कैडवेरिक (मृत शरीर से मिलने वाले) लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अपोलो अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर पेडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सिब्बल ने अस्पताल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया, "अपोलो ट्रांसप्लांट प्रोग्राम अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने वाला दुनिया के सबसे बड़े ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम्स में से एक है। अपोलो के ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के तहत वर्ष 2012 से सालाना 1200 से अधिक आर्गन ट्रांसप्लांट हो रहे हैं रहे हैं, जब इस प्रोग्राम के तहत एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक प्रत्यारोपण के महत्वपूर्ण आंकड़े को हासिल किया गया था। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि वर्ष 2020 जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी तो उस चुनौतीपूर्ण वर्ष में इस कार्यक्रम के तहत 814 सफल प्रत्यारोपण किए गए। वहीं वर्ष 2022 में, असाधारण परिणामों के साथ 1641 प्रत्यारोपण पूरे किए गए, जो अपोलो द्वारा उच्चतम गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने में विश्वास और अपोलो के ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है। हालांकि, देश में अंग दान को बढ़ावा देने और इसकी संख्या में सुधार करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, फिर भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट की डिमांड और सीमित संख्या में ट्रांसप्लांट के लिए अंगों का मिलना एक बड़ी चिंता का कारण है। भारत में अंगदान की दर बेहद कम है, देश में प्रति दस लाख लोगों पर केवल 0.08 अंगदान होते हैं। यह क्रोएशिया जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है, जहां प्रति दस लाख लोगों पर अंगदान की दर 36.5 है। 2021 में भारत में 552 अंग दाता ही उपलब्ध थे, जो लास्ट स्टेज के ऑर्गन फेलियर से पीड़ित 1519 रोगियों की जान बचाने में सहायक सिद्ध हुए।"
अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने इस बात को प्रमुखता से रखा कि अपोलोमेडिक्स अस्पताल ऑर्गन ट्रांसप्लांट में निरंतर अपनी उत्कृष्टता साबित कर रहा है। भारत में अंग प्रत्यारोपण के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए, डॉ सोमानी ने कहा, " कोविड के बाद अंग प्रत्यारोपण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। पहली बार, देश में एक वर्ष में ही 12,000 से अधिक प्रत्यारोपण का लक्ष्य हासिल किया है। अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने उत्कृष्ट परिणामों के साथ सफलतापूर्वक 94 किडनी और 13 लीवर प्रत्यारोपण किए, जिनमें 4 कैडवेरिक प्रत्यारोपण (मृत व्यक्तियों के अंग) शामिल हैं। हालाँकि, जीवित दाताओं के दान की तुलना में कैडेवर ऑर्गन डोनेशन की संख्या अभी भी काफी कम है। अपोलोमेडिक्स उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में एकमात्र निजी अस्पताल हैं, जो लगातार सफल कैडवेरिक लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट कर रहे हैं। जिससे अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले रोगियों को नई उम्मीद की किरण आशा मिली है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से होगी घुटने की ट्रांसप्लांट सर्जरी
लखनऊ, 22 जून, 2023: राजधानी लखनऊ में भी अब घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से होगी। अभी तक एआई द्वारा सर्जरी की सुविधा विदेशों में और देश के कुछ बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी। लेकिन अब यह सुविधा लखनऊ के अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी उपलब्ध है। एआई सर्जरी के लिए एक आशाजनक नई तकनीक है जिसमें घुटने के प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद के परिणामों में बेहद सकारात्मक सुधार लाने की क्षमता है।
अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने वाले अत्याधुनिक रोबोट को पेश करके आर्थोपेडिक सर्जरी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस एआई आधारित रोबोट को विशेष रूप से घुटना बदलने की सर्जरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह क्रांतिकारी तकनीक है, जो फिलहाल दुनिया भर में बड़ी सीमित संख्या में इस्तेमाल की जा रही है।
खास बात यह है कि इस तकनीक का प्रयोग अभी संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों में किया जा रहा है। यह तकनीक अब पहली बार लखनऊ और आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल में प्रयोग की जा रही है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से अपोलोमेडिक्स अस्पताल एडवांस और अल्ट्रामॉडर्न सर्जरी तकनीक का इस्तेमाल करने वाला करने वाला इलाके का अग्रणी अस्पताल बन गया है।
अपोलोमेडिक्स अस्पताल लखनऊ के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने मीडिया को बताया, "अपोलोमेडिक्स अस्पताल की स्थापना के समय से ही हम अपने मरीजों को निरंतर सबसे एडवांस्ड और अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।
युवाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है जीवन कौशल शिक्षा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश - जीवन कौशल शिक्षा युवाओं के व्यक्तिगत विकास और समझ को प्रभावित करती है। इस मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश में ब्रेकथ्रू, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और क्वेस्ट एलायंस सहित अन्य संगठनों ने "वॉयस फ्रॉम द ग्राउंड" ट्रैक के तहत काम करने का ऐलान किया है। यह अभियान युवाओं, माता-पिता और शिक्षकों के साथ मिलकर जीवन कौशलों पर उनकी समझ बनाने और जागरूकता लाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल है। एलएससी इस पहल के माध्यम से सभी स्टेकहोल्डर्स की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहा है।
द लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव (एलएससी) एक राष्ट्रीय संगठन है जो भारत में जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) शिक्षा को बढ़ावा देने के के लिए ब्रेकथ्रू, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और
क्वेस्ट एलायंस के साथ मिलकर "वॉयस फ्रॉम द ग्राउंड" ट्रैक के तहत काम कर रहा है। भारत जैसे देश में जहाँ अधिकांश आबादी युवा है, द लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव (एलएससी) युवाओं, माता-पिता और शिक्षकों के साथ जीवन कौशल पर उनकी समझ बनाने और जागरूकता लाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। एलएससी इन सभी स्टेकहोल्डर्स की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहा है।
द लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव (एलएससी) देश के 18 संगठनों का समहू है ,जो भारत में जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। यह समूह भारत के युवाओं के लिए जीवन कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है ताकि वे अपने जीवन को सकारात्मक रूप से विकसित कर सकें और अपने जीवन के लक्ष्य को सफ़लतपूर्वक प्राप्त कर सकें|
इसी प्रयास के तहत आज लखनऊ में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 2021-22 में, लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव द्वारा भारत की 7 भाषाओं में 11 राज्यों के 25,000 से अधिक स्टेकहोल्डर्स पर किए गए सर्वे के रिजल्ट का साँझा किया गया और इसी सर्वे/स्टडी के नतीजों पर गहन विचार विमर्श के लिए इस सेमिनार में विभन्न शिक्षविद, सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ साथ विभन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया|
इस सर्वे/स्टडी में किशोरों, युवाओं, माता-पिता और शिक्षकों से जानकारी एकत्रित की गई गई कि वे जीवन कौशल के बारे में क्या समझते हैं और जीवन में किन कौशलों को महत्वपूर्ण माना जाता है ?
इस सर्वे के अध्ययन से एक महत्वपूर्ण जानकारी यह प्राप्त हुई कि युवा अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में जीवन कौशल के महत्व को समझते हैं । एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि स्कूली शिक्षा का जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है , इसलिए स्कूली शिक्षकों को अपने छात्रों के साथ जीवन कौशल पाठ्यक्रम को लागू करने लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की सीईओ सोहिनी भट्टाचार्य ने कहा; जीवन कौशल शिक्षा व्यक्तिगत विकास और समझ को प्रभावित करती है। गहरे समाजीकरण प्रक्रियाओं और भेदभावपूर्ण लिंग मानदंडों का अर्थ है कि लिंग-विशिष्ट दृष्टिकोण और अपेक्षित व्यवहार पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। इस तरह के दृष्टिकोण तय करते हैं कि विभिन्न लैंगिकता के लोग कैसे जीवन कौशल का अनुभव करते हैं या जीवन कौशल भी सिखाते हैं। यदि आप सावधान नहीं हैं, तो लिंग-विशिष्ट कारक किशोरों के लिए जीवन कौशल शिक्षा के पूर्ण कार्यान्वयन के विरुद्ध कार्य करना जारी रख सकते हैं। ब्रेकथ्रू इस विशिष्ट लेंस को सहयोगी के लिए लाता है। जीवन कौशल शिक्षा जानबूझकर किशोरों को विभिन्न लिंगों के बारे में प्रचलित विश्वासों, दृष्टिकोणों और अपेक्षाओं के बारे में गंभीर रूप से सोचने के लिए प्रेरित कर सकती है और अधिक लैंगिक समान राय और दृष्टिकोण विकसित कर सकती है जो विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 ने भी शिक्षा प्रणाली में जीवन कौशल के महत्व को मान्यता दी है। डॉ. देवलीना चटर्जी, सीनियर रिसर्च एसोसिएट,एएसईआर सेंटर, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने बताया कि; मुझे एहसास हुआ है कि इनमें से प्रत्येक कौशल काम, घर और समुदाय में कई चुनौतियों से निपटने के लिए कितना महत्वपूर्ण है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने महसूस किया है कि इन कौशलों को सीखना एक जीवन भर की यात्रा है।आकाश सेठी, सीईओ, क्वेस्ट एलायंस ने बताया कि यह अनुमान लगाया गया है कि आज स्कूल शुरू करने वाले 65% बच्चे ऐसी नौकरी करेंगे जो अभी मौजूद नहीं है। 21वीं सदी में, एक विविध, रचनात्मक और नेटवर्क वाली दुनिया में फलने-फूलने में सक्षम होने के लिए व्यक्तियों की आवश्यकताएं तेजी से बदल रही हैं। इसके लिए व्यक्तियों को एजेंसी का प्रयोग करने, परिवर्तन एजेंट बनने और समाज के उत्पादक नागरिकों के रूप में भाग लेने में सक्षम होने के लिए अनिश्चितताओं के माध्यम से नेविगेट करने में सक्षम होने की आवश्यकता है। ” लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव के लीड अर्जुन बहादुर ने कहा, हमारी दुनिया का तेजी से विकास, अप्रत्याशित भविष्य की नौकरियां, जलवायु परिवर्तन और बेरोजगारी जैसी चुनौतियाँ युवाओं के सामने आ रही हैं । इस परिवेश में लचीलापन, सहानुभूति और अनुकूलनशीलता जैसे जीवन कौशल उभर कर सामने आएंगे।”
इस अवसर पर लाइफ स्किल्स के महत्व को बताते हुए एक नाटक का भी मंचन किया गया |
टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘अन्तरंग 2023’ का आयोजन अन्तरंग के रंग में रंगे छात्र और अभिभावक
लखनऊ। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिकोत्सव ‘अंतरंग 2023’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। । संगीत पर थिरकते कदम और झूमते युवा, रंग-बिरंगी लाइटिंग, डीजे का कूल म्यूज़िक और साथ में लजीज़ व्यंजनों के स्वाद के साथ बॉलीवुड सिंगर तथा इंडियन आइडल प्रतिभागी विभोर पराशर का लाइवपरफोर्मेंस...... ये नज़ारा था लखनऊ स्थित टेक्नो कॉलेज का जहाँ भारी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। एक सप्ताह से चल रही तैयारियां जब प्रतिभागियों के माध्यम से मंच पर बिखरीं,तो पूरा समां अंतरंग की खुशबू से महक उठा।
फाइन आर्टस विभाग द्वारा रंग मंथन 2023 नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों की पेंटिग व बीजेएमसी के छात्रों की फोटोग्राफी टेक्नो आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई जिसने आने वाले प्रतिभागियों तथा अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न बॉलीवुड गानों पर डांस प्रस्तुति दी। प्रतिभागी छात्रों ने अपना गायन का हुनुर भी प्रस्तुत किया। इसके साथ ही छात्रों ने बोहो थीम पर रैंप वाक किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। बोहो थीम के परिधान में सजे छात्र जब फैशन शो के लिए कतारबद्ध हुए,तो हर किसी की निगाह मंच पर जा टिकी।
अंत में गायक विभोर पराशर ने अपने दिलकश अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी आवाज़ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक वन्स मोर की अपील करते रहें। विभोर ने भी अपने दर्शकों का दिल रखा और बहुत सारे गानों गए।
वहीं एक महीने से चल रही बैच ऑफ दी ईयर ट्रॉफी की खिताबी जंग में बीएजेएमसी ने बाजी मारी।
इस दौरान संस्थान के चैयरमैन आर.के. अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर- ऋषि अग्रवाल, प्रेसिडेंट- विधि अग्रवाल डीन- डॉ.सीमा वली समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। श्री आर.के. अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कमाना की।
डालीगंज के अतुल चौराहे पर श्री बालाजी का भव्य जागरण
लखनऊ। डालीगंज स्थित अतुल चौराहे पर पिछले 13 वर्ष से हो रहा श्री बालाजी महाराज जी का भव्य जागरण इस वर्ष फिर श्री बालाजी जागरण समिति द्वारा आयोजित हो रहा है। आज दिन सोमवार को शाम से बालाजी महाराज जी के जागरण में भक्तों का तांता लगा रहेगा बालाजी जी के भव्य जागरण में छप्पन भोग व बाबा के भोग का 131 किलों का लड्डू जागरण में आकर्षण का केंद्र रहता है, लक्की राज झांकी ग्रुप की ओर से महाकाल की भस्म आरती, राधा कृष्ण की फूलों की होली और 11 फ़ीट के बाहुबली हनुमान की झांकी का दृश्य लेने भक्त दूर दूर से आते है। रात भर बालाजी महाराज के भजनों व श्री राम की धुन से माहौल भक्ति मय हो जाता है। जागरण के मुख्य लोगों मे से एक घनश्याम अग्रवाल जी व समिति के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया की वो लोग हर वर्ष डालीगंज में बालाजी का जागरण करते है और बालाजी की कृपा से यह जागरण पूर्ण होता है। बालाजी जागरण समिति के वरिष्ठ महामंत्री पवन तलवार जी एवं महामंत्री मनीष गुप्ता जी ने जागरण स्थल पर साफ़ सफाई को ध्यान में रखते हुए बीते वर्ष हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भी कई इंतजाम कर रखे है जिसमें सबसे पहले समिति के हर सदस्य का टीकाकरण सुनिश्चित रूप से होने की बात कही है।
जागरण के पदाधिकारियों में शामिल ऋषि कपूर और दिव्यांशु वर्मा ने बताया की इस बार निकाय चुनाव के चलते और धारा 144 के लागू होने के वजह से उन लोगों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमति में काफी दौड़ भाग करनी पड़ी पर थाना हसनगंज के एसएचओ व हज़रतगंज पुलिस व अन्य पुलिस के अधिकारियों द्वारा उन्हें काफी मदद मिली व जागरण को पुलिस के निर्देशानुसार ही पूर्ण किया जा रहा है।
रेडियो मिर्ची की आर जे निधि के पूरे होते वादे
लखनऊ। मई की गर्मी में बारिश की राहत के बाद लोगों को खुश रखने का जिम्मा जो रेडियो मिर्चि की आर जे निधि ने उठाया था, वो आज पूरे गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ। बहुचर्चित रेडियो मिर्चि की इवनिंग आर जे ने एक स्पेशल शो शुरू किया था "मिर्चि अप्रेज़ल, मक्खन मार कर" जिसमें लखनऊ के उन चुनिंदा कर्मचारियों को 6 महीने तक का मक्खन दिया जाना था जो अपने बॉस को अप्रेज़ल के लिए अच्छे से मक्खन लगाते हैं। हँसी, मस्ती और चुटकी लेने वाले इस मज़ेदार शो का आज ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें बाइकर रैली के साथ ढोल वाले भी थे। गोमतीनगर स्थित सायबर टावर में बहुचर्चित कंपनी के कर्मचारी को 'सबसे बड़ा मक्खनबाज़' के टाइटल से नवाजा गया। मक्खन की माला से लेकर गिफ्ट हैमपर्स भी दिए गए थे। इस मौके पर आर जे निधि के अलावा मिर्चि की पूरी टीम और साथ ही आर जे प्रतीक, आर जे खुशबू, आर जे आलोक और आर जे ताशी भी मौजूद थे।
लखनऊ। सोशल मीडिया की बढ़ती सजगता जो वर्तमान समय में युवाओं में बहुत देखि जा सकती है। ट्रेंड को फॉलो करने कंटेंट को वायरल बनाने और छवि बरकरार रखने में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते है। आज कल सोशल मीडिया पर युवाओं को रील बनाते हुए देखना आम हो गया है, कोई खाने के जायके चखते हुए चटकारे लगा रहा है तो कोई ग्रीक सभ्यता से परिपक्व होने की हर मुमिकन कोशिश में लगा हुआ है। इतना ही नहीं वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर युवाओं को अपने शाररिक अंग प्रदर्शित करते हुए भी देखा जा सकता है। तो वही दूसरी ओर जरूरतमंदों की मदद करने का ग्रुप जरूरत पड़ने पर लोगो को दवा खाना और खून जैसी जरूरते पूरी करने की जिम्मेदारियां भी कई सारे युवा बखूबी निभा रहे है। बात करें अदब-ओ-आदाब के शहर लखनऊ की तो वर्तमान समय में लखनऊ के आर जे प्रतीक जिन्हे लखनऊ की आवाज़ और पक्का लखनवी के नामों से भी जाना जाता है। आर जे प्रतीक ने लखनऊ का नाम न ही राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी लखनऊ का नाम बढ़ाया है। आर जे प्रतिक रेडियो मिर्ची पर सुनाई देने के साथ काफी ज्यादा सोशल भी है।
युवाओं में इनकी ख्याति इनके काम से बनी हुई है, आर जे प्रतीक सिर्फ युवा ही नहीं हर वर्ग के चहिते है, इन्होने अपने स्तर से सड़क पर हो रही ट्रैफिक की समस्या, स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या और शिक्षा से जुडी समस्याओं पर लोगो को हो रही परेशानियों को सुना और जिम्मेदार अधिकारिओं से सम्पर्क कर उनके समक्ष वो बाते रखी और उन समस्याओं के निवारण पर भी गहन चर्चा की है। इन दिनों आर जे प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम @mirchiprateek पर "मैन इन मंदिर" सीरीज़ जारी किया हुआ है, जिसमें आर जे प्रतीक उत्तर प्रदेश के विश्व विख्यात मंदिर जैसे श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा वृन्दावन की बात करते हुए आरजे प्रतीक बताते है कृष्ण होली क्यों मनाते है के बारे में आसान भाषा में बताया श्री राम की पांच खूबियों के बारे में बताया श्री राम को रामचंद्र कहे जाने के कारण पर भी रामायण के अनुसार वर्णन किया।
आर जे प्रतीक ने अपनी इस सीरीज़ में उत्तराखंड स्थित महर्षि वशिष्ठ जी के मंदिर के बारे में भी बताया जिसके दो हज़ार से भी ज्यादा लोगो ने पसंद किया है। लखनऊ की प्राचीन सिद्द मंदिर शक्तिपीठ व मठ में जाकर वहां की खासियत प्राचीनता और महत्ववता के विषय में बात की है। अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से कई सारे मंदिरों के दर्शन करवाते है, "मन इन मंदिर" में आर जे प्रतीक खुद मंदिरों में जाकर वहां के लोगो से बात करते है। मंदिरों की प्राचीनता और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लोगो को अध्यात्म की तरफ और खासकर युवाओं को "मैं इन मंदिर" सीरीज़ के माध्यम से अध्यात्म और भक्ति की ओर अग्रसित करने का निरंतर प्रयास करते रहते है।
मैन इन मंदिर सिरीज़ से जुड़ी कुछ वीडियो आप दिए हुए लिंक्स के माध्यम से भी देख सकते है।
1. https://www.instagram.com/reel/Co6VjhXD_qh/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
2. https://www.instagram.com/reel/Co_eQydDPdU/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
3. https://www.instagram.com/reel/CqhXkeoDU9V/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
4. https://www.instagram.com/reel/CqrnV_ZOm8u/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
5. https://www.instagram.com/reel/CqwxWXuAuDc/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
6. https://www.instagram.com/reel/Cq9r1prsC6s/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
7. https://www.instagram.com/reel/CrC1FywN3bm/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
युवाओं के समर्थन में है ये राजनैतिक पार्टियां अपने दल में शामिल किये दो नए युवा प्रत्याशी
लखनऊ। मौसम के साथ ही राज्य का सियासी पारा भी धीरे-धीरे चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों ने टिकट की दौड़ लगानी शुरू कर दी है, तो कहीं नामांकन की प्रक्रिया को कतारें लगी हुई है। आगामी महीने की 4 तारिक और 11 तारिक को दो चरणों में चुनाव होना तय हुआ है। सभी पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। नगर पालिका 200 और नगर पंचायत 517 हैं। इन सभी नगर निकायों में वार्ड पार्षद से लेकर अध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव कराए जा रहे हैं। मुख्य तौर पर नज़र आ रही राजनैतिक पार्टियां जैसे सपा, भाजपा, बसपा, आप और कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशियों को टिकट सौप दिया है। जिसमें युवा प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। भाजपा ने अपनी पहली सूचि में लखनऊ महानगर के 20 प्रत्याशियों का नाम जारी किया है, कैंट विधानसभा से 11 सरोजनीनगर से 15 उत्तर विधानसभा से 22 पूर्व से 19 और मध्य से 17 जिसमें बक्शी का तालाब से 6 उम्मीदवार शामिल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने लखनऊ नगर निगम चुनाव में जिन 95 पार्षद पद का उम्मीदवार की सूची जारी की है। लखनऊ की उत्तर विधानसभा से बीजेपी पार्टी के सभासद प्रत्याशियों में वर्ड संख्या 80 से नया युवा चेहरा सामने आया है जिनका नाम आयुष कुमार वाल्मीकि है जो पेशे से वकील भी है। तो वही कांग्रेस पार्टी की ओर से मनकामेश्वर  वार्ड संख्या 71 से नए युवा उम्मीदवार चंद्रप्रकाश पाल साजन जो एक समाजसेवी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने महापौर के छह उम्मीदवारों के अलावा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के 40 और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 97 उम्मीदवारों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद और झांसी नगर निमग के मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ ही मैनपुरी जिला सहित कई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा ने मुरादाबाद नगर निमम के लिए सैयद रईश उद्दीन व झांसी के लिए सतीश जतारिया को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ मेयर चुनाव के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है, बसपा ने लखनऊ से मेयर प्रत्याशी के लिए सरवर मालिक की पत्नी शाहीन बानो को टिकट दी है। इसके साथ ही लखनऊ मेयर के अलावा बसपा ने मलिहाबाद, काकोरी, बंथरा, मोहनलाल गंज, बीकेटी नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी घोषित किए हैं।