Reportage News International (RNI) - Ramesh Shankar Pandey

आईजेयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: बलविंदर सिंह जम्मू अध्यक्ष, डी. सोमासुंदर महासचिव बने
लखनऊ/विजयवाड़ा (आरएनआई) Indian Journalists Union (आईजेयू) के ग्यारहवें राष्ट्रीय पूर्ण सत्र के समापन के साथ ही संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इस चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार Balwinder Singh Jammu को अध्यक्ष और D. Somasundar को महासचिव चुना गया। दोनों पदाधिकारियों ने 29 मार्च 2026 को Vijayawada में आयोजित राष्ट्रीय सत्र के दौरान औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।

चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार M. A. Majid की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 9 बजे शुरू हुई इस प्रक्रिया में नामांकन, नाम वापसी और मतदान जैसे सभी चरण पूरे किए गए, जिसके बाद दोपहर में परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणामों के अनुसार Amarmohan Prasad (बिहार) और Y. Narendra Reddy (तेलंगाना) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

राष्ट्रीय सचिव पद पर Narendra Bhardwaj (उत्तर प्रदेश), D. S. R. Subhash (तमिलनाडु) और P. Bhaskar Reddy (कर्नाटक) चुने गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन के चलते Balveer Singh Jhandu (पंजाब) निर्वाचित घोषित किए गए।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब-चंडीगढ़, पुडुचेरी, केरल, छत्तीसगढ़, बिहार और नई दिल्ली के सदस्य शामिल हैं। नई टीम के गठन के साथ ही संगठन ने पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और पेशेवर हितों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया है।

आईजेयू की राष्ट्रीय बैठक में यूपी के दो पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश (आरएनआई): इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित प्लेनरी सत्र एवं राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) से जुड़े दो पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान मथुरा के नरेन्द्र भारद्वाज को आईजेयू का राष्ट्रीय सचिव तथा शाहजहांपुर के रविन्द्र सिंह को केंद्रीय कार्य समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

दोनों पत्रकारों के निर्वाचित होने से उत्तर प्रदेश के पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे पत्रकारों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से नरेन्द्र भारद्वाज और रविन्द्र सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि दोनों साथी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

भ्रष्टाचार में डूबा शाहजहांपुर का राजस्व विभाग — किसानों से वसूली के बिना नहीं चलता सिस्टम
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) (आरएनआई) प्रदेश में “भ्रष्टाचार मुक्त शासन” और “जीरो टॉलरेंस” की नीति का ढिंढोरा भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पीटते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री के गृह जनपद शाहजहांपुर में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है।

जनपद की किसी भी तहसील में बिना सुविधा शुल्क (घूस) के कोई भी कार्य कराना लगभग असंभव हो गया है। लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक के अधिकारी सरकार के आदेशों की खुलकर अवहेलना कर रहे हैं और किसानों का लगातार शोषण कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि भूमि का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने में उन्हें अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक लाखों रुपये तक के सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। इतना ही नहीं, किसानों को अपने कार्य के लिए तहसील के सैकड़ों चक्कर लगाने पड़ते हैं, और कई बार 10-10 महीने तक दाखिल-खारिज नहीं हो पाता।

जबकि प्रदेश सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि बैनामा कराने के बाद दाखिल-खारिज के लिए किसान की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, क्योंकि भूमि का बैनामा कराते समय रजिस्ट्रार कार्यालय में शपथ पत्र के साथ बैनामे की प्रमाणित प्रति जमा की जाती है। यह पत्रावली रजिस्ट्रार कार्यालय से सीधे संबंधित तहसील में भेजी जाती है, जिस पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर एवं मोहर होती है।

सरकार के निर्देश हैं कि रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त पत्रावली के आधार पर ही दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की जाए और इसमें किसान की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है। लेकिन तहसीलों में इन आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है। नायब तहसीलदार और कानूनगो अपनी मनमानी करते हुए पत्रावलियों को बैनामा व शपथ पत्र के अभाव का हवाला देकर खारिज कर देते हैं।

बेचारा किसान बार-बार तहसील के चक्कर लगाता है, फिर भी उसका कार्य तब तक नहीं होता जब तक कि उससे मोटी रकम का सुविधा शुल्क न ले लिया जाए। इस प्रकार किसानों का खुलेआम शोषण अब राजस्व विभाग में आम बात बन चुकी है।

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि प्रदेश के वित्त मंत्री के गृह जनपद में इस तरह का भ्रष्टाचार और किसानों का शोषण होने के बावजूद सरकार की नजर इस पर नहीं पड़ रही। जबकि तहसील में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतें आए दिन माननीय मंत्री तक पहुंचती रहती हैं। फिर भी तहसील के भीतर भ्रष्ट अधिकारी सुरक्षित हैं और भ्रष्टाचार की गंगोत्री में नहाते हुए बेखौफ अपना खेल जारी रखे हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

जयपुर में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न, 28 राज्यों से पत्रकार शामिल — पत्रकार सुरक्षा और वेतनमान पर गहन मंथन
जयपुर (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक शनिवार को जयपुर के परशुराम भवन विद्याधर नगर के सभागार में आरंभ हुई बैठक में समस्त भारत से 28 प्रान्तों के पत्रकार साथियों ने भाग लिया दो दिवसीय इस बैठक में पत्रकारों के हितार्थ कई मुद्दों पर चर्चा आरंभ हुई प्रथम सत्र में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि नगर विकास मंत्री झवर सिंह खर्रा तथा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी उपस्थित रहे दीप प्रज्वलन व अतिथि स्वागत के उपरांत कार्यक्रम आरंभ हुआ उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद वैरवा ने अपने उद्बोधन में राजस्थान सरकार द्वारा पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं समझता हूं यह सुविधाएं पर्याप्त नहीं है हमारी सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है यहॉ पूरे देश से आए पत्रकारों के विचारों को सरकार गंभीरता से लेकर पत्रकार हित में अपना योगदान करेगी शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा पहले समाचार बड़ी कठिनाई से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने थे आज का युग बदल चुका है अब वही खबरें पल भर में पहुंचती हैं लेकिन विश्वसनीयता पत्रकारिता के लिए बड़ी चुनौती बन गई है राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने कहा सोशल मीडिया के इस जमाने में सच्ची व विश्वसनीय खबर लोगों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है उन्होंने कहा प्रिंट मीडिया की  विश्वसनीयताअभी भी काम है किंतु इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज़ ने फेक न्यूज़ को अत्यंत बढ़ावा दिया है इस पर जवाबदेही तय नहीं है।

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी ने मजीठिया वेज वोर्ड को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा पत्रकारों को न्याय संगत वेतन व सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने पत्रकारों की सेवा का सुरक्षा प्रेस की स्वतंत्रता और कार्य स्थल पर सुविधाओं की न्यूनता जैसे मुद्दों पर गहन चिंता जताई और सरकारों से इन विषयों पर ठोस कदम उठाने की अपील की आई जे यू के महासचिवबलविंदर सिंह जम्मू नेपत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार प्रोटक्शन बिल सरकार द्वारा लाये जाने की मांग की पूर्व आई जे यू अध्यक्ष व स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य एसएन सिन्हा ने संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया तथा मीडिया घरानों की मनमानी पर गहन चिंता जताई राजस्थान पत्रकार परिषद के अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल महामंत्री रमेश यादव  पिंक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष एल  एल शर्मा ने अतिथियों का साफा व अंग वस्त्रम से स्वागत किया  शनिवार से रविवार सांय तक चली इस बैठक में भारत के 28 राज्यों से आए सभी पत्रकारों ने अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की आई जे यू के निर्वाचन अधिकारी महेश बाबू सिन्हा ने गत दिनों हुए आइ जे यू  के चुनाव में निर्वाचित नए अध्यक्ष व महामंत्री के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब से बलविंदर सिंह जम्मू आइ जे यू के नए अध्यक्ष चुने गए हैं तथा आंध्र प्रदेश से डी सोमसुंदर महासचिव चुने गए हैं सदन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का करतल ध्वनि से स्वागत किया 2 दिन तक चली इस बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हम लो लोकतंत्र की रक्षा लद्दाख में फर्जी मुकदमो आदि विषयों पर भी गहन मंथन किया गया बैठक में विशेष रूप से तेलंगाना से नरेंद्र रेड्डी विराहतअली हरियाणा से राम सिंह बरार तमिलनाडु से डीएसआर सुभाष पांडिचेरी से माती महाराजा उत्तर प्रदेश से रमेश शंकर पांडे आंध्र प्रदेश से ए सुरेश एवं सुब्बाराव छत्तीसगढ़ से पी सी रथ उड़ीसा से निरंजन बिसवाल त्रिपुरा से सज्जाद सहित  सभी 28 राज्यों से भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे यूनियन का प्लेनरी सेशन आंध्र प्रदेश की राजधानी अवंतिका में किए जाने की घोषणा भी की गई।

28 राज्यों से प्रतिनिधि, शामिल रहे ये प्रमुख नाम
तेलंगाना से नरेंद्र रेड्डी, हरियाणा से राम सिंह बरार, तमिलनाडु से डीएसआर सुभाष, पांडिचेरी से माती महाराजा, उत्तर प्रदेश से रमेश शंकर पांडे, आंध्र प्रदेश से ए. सुरेश एवं सुब्बाराव, छत्तीसगढ़ से पी.सी. रथ, उड़ीसा से निरंजन बिस्वाल, त्रिपुरा से सज्जाद, उत्तराखंड से गिरीश पंत, महाराष्ट्र से प्रमोद कराते सहित 28 राज्यों से पत्रकार मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

सीतापुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का राज्य सम्मेलन सम्पन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून और संगठन विस्तार पर जोर
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की प्रदेश का समिति की एक बैठक  एवं राज्य सम्मेलन जनपद सीतापुर की तहसील विसवां में हरगोविंद वर्मा सभागार में संपन्न हुआ बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य एवं कारगर राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा प्रदेश सरकार सदैव पत्रकारों के साथ रही है पत्रकारिता का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहता है  हम सदैव पत्रकारों के शुभचिंतक रहे हैं और समय-समय पर हम पत्रकार साथियों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

आई जे यू के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिंह जी ने  कहा आज के वर्तमान समय में पत्रकारों को  पत्रकारसंगठनों से जुड़ने की आवश्यकता है बिना संगठन के हम शक्तिशाली नहीं हो सकते उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतो की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि संगठन के माध्यम से हमने पत्रकार साथियों की किस प्रकार मदद की है उन्होंने कहा जब तक आप किसी संगठन से नहीं जुड़ेंगे तब तक हमेंआपकी पीड़ा की जानकारी कैसे होगी और हम आपकी मदद कैसे कर पाएंगे इसलिए सभी साथियों को संगठन के साथअवश्य जुड़ना चाहिए।

आई जे यू के राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जम्मू ने संगठन के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि हमारे साथियों कोप्रदेश के अंदर पत्रकारों के साथ घटी घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए उन्होंने तेलंगाना आंध्र जैसे प्रदेशों मैं मजबूत संगठन का उल्लेख करते हुए कहा की वहां के पत्रकार साथी किसी भी प्रकार की घटना में तत्काल सक्रिय होकर शासन व प्रशासन पर इतना दबाव बना देते हैं कि सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ता है आज उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही सशक्त संगठन की आवश्यकता है आप लोगों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिवेदी ने लघु समाचार पत्रोंकी समस्याओं को उठाते हुए सरकार की समाचार पत्र विरोधी नीतियो के विरोध में आंदोलन करने का आवाहन किया।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडे ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए यूनियन के एग्जीक्यूटिव मेंबर व पदाधिकारी का सभी को परिचय कराया कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अतिथिगणों का स्वागत संबोधन तथा उपस्थित पत्रकारों का सम्मान किया गया कार्यक्रम के आयोजक सिराज मेंहदी वह पंकज भारती  ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेश राही जी एवं विधायक निर्मल वर्मा ने सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकरउनका सम्मान किया प्रथम सत्र के उपरांत  द्वितीय सत्र में यूनियन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें संगठन के बिस्तार पर विशेष चर्चा करते हुए यूनियन की मंत्री गीता शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को जिलों में संख्याबल बढ़ाने के लिए दायित्व सौंपने का प्रस्ताव रखा सुरजीत वर्मा ने पत्रकारों पर निरंतर हो रहे हमलो व प्रशासन की मनमानी के चलते पत्रकारों पर होने वाली अनावश्यक एफ आई आर की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए संगठनों को सरकार से वार्ता करने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पर बल दिया सुरजीत वर्मा द्वारा लाये गए प्रस्ताव का ध्वनि मत के साथ स्वागत कर इसे पारित कर दिया गया तथा।

श्रीमती गीता शर्मा के प्रस्ताव पर भी सदन ने अपनी सहमत प्रकट करते हुए इसे लागू करने का आश्वासन दिया अनुराग शर्मा व भूपेंद्र मणि त्रिपाठी ने यूनियन के आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का समिति की एक वृहद बैठक लखनऊ मुख्यालय पर करने का प्रस्ताव रखा इसे भी सदन में ध्वनि मत से पारित कर इसकी तिथि तय करनेका अधिकार यूनियन के महामंत्री को सौंप दिया 6:30 तक चली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई अंत मेंआगामी माह जून में लखीमपुर जनपद में यूनियन की अगली बैठक रखे जाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद बैठक समाप्त घोषित की गई कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए सिराज अहमद व उनकी टीम को बधाई दी गई बैठक मेंप्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिवेदीउपाध्यक्ष रविंद्र सिंह महामंत्री रमेश शंकर पांडे मंत्री श्रीमती गीता शर्मा भूपेंद्र मणि त्रिपाठी सुरजीत वर्मा उमंग गुप्ता ओम देव दीक्षित रीना दीक्षित अनुराग शर्मा आलोक चौहान संघर्षी रमेश चंद राजीव मिश्रा सिराज अहमद चंद्रमणि गुप्ता दिलीप त्रिपाठी प्रदीप मिश्रा बहाजुद्दीन गौरी पंकज भारती उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

पत्रकारिता कोई व्यापार नहीं एक मिशन है- रमेश शंकर पाण्डेय
शाहजहाँपुर (आरएनआई) शहीद उद्यान में आयोजित पत्रकारों की बैठक की आध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारिता कोई व्यापर नहीं बल्कि एक मिशन है। लेकिन कुछ लोग पत्रकारिता को बदनाम करने में कोई कमी नही छोड़ते हैं। ऐसे लोगो का बहिष्कार होना चाहिए।

उन्होने कहा कि उनका स्नेह और लगाव सभी पत्रकारों से एक समान है। खबरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में तेजी लाने पर चर्चा हुई। पत्रकार कौशलेन्द्र मिश्र ने कहा कि अयोग्य और अल्पशिक्षित लोगों ने पत्रकारिता का चोला ओढ़कर मिशन को धंधा बना लिया है। दिन रात एक उद्देश्य लेकर मारे मारे घूम रहे ऐसे दलाल किस्म के पत्रकारों को चौराहे पर नंगा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खबरों को केवल योग्य पत्रकारों के बीच ही शेयर करना चाहिए। कलम की ताकत का अन्दाजा लगाना कोई आसान नहीं है।

अभिनव गुप्ता ने कहा कि रोजाना कई कथित पत्रकारों की करतूतें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। पत्रकारिता को कलंकित करने वाले लोगों को उनकी औकात बताने की भी जरुरत है। बैठक में रमेश शंकर पाण्डेय, कौशलेन्द्र मिश्र, विनायक मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता रमेश शंकर पांडे चंदन सिंह, अभिनय गुप्ता, मनोज मिश्रा, रमाशंकर दीक्षित, पवन द्विवेदी, चंदन सिंह अभिषेक चौहान, राहुल अवस्थी, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला राधेश्याम शर्मा अतुल अवस्थी, गोविंदा अवस्थी, मौउज्जम खान आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत का मण्डलीय अधिवेशन 18 मई को बिसवां में आयोजित होगा, लगेगा पत्रकारों का जमावड़ा
सीतापुर (आरएनआई) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की बैठक राजस्थानी होटल में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने बताया कि यूनियन का मण्डलीय अधिवेशन आगामी 18 मई को कस्बा बिसवां के हरगोविंद हाल केन यूनियन में आयोजित होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्रीगण, विधायक, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू कश्मीर, एसएन सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पत्रकार मौजूद रहेंगे।

बैठक में चंद्रगुप्त श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य समिति, व सीतापुर के जिला अध्यक्ष सिराज अहमद ने श्री पांडेय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए पत्रकारों के उक्त

कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाह किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश राज्य समिति की कार्यकारिणी का गठन भी होगा बैठक में पत्रकार, समाजसेवी, नेता व अधिकारियों के सम्मान करने की बात काही गई। उक्त बैठक में डॉ. एम. साहू भारतीय, आर.के. यादव, अनवर अली सिद्दीकी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

आईजेयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता पर जोर, सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की मांग
चेन्नई (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आज यहां वाईएमसीए सभागार में आरंभ हुई मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एच वी हंडे विशिष्ट अतिथि कलाकारगौतमी  टेडीमल्ला व ई० गोपाल जी चीफ सब एडिटर दैनिक द हिंदू  आई जे यू अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी पूर्व अध्यक्ष एस एन सिन्हा सेक्रेटरी जनरल बलविंदर सिंह जम्मू सीनियर आई जे यू लीडर देउलापल्ली अमर ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया मां सरस्वती की वाणी वंदना के उपरांत मुख्य अतिथि एच वी हंडे ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान परिस्थितियों में आज भी प्रिंट मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है। हालां कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र मेंकाफी काम किया है। किंतु जो स्थान प्रिंट मीडिया का है वह किसी का नहीं प्रिंट मीडिया पर आज भी आम जनमानस का विश्वास कायम है।

प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयताना कभी समाप्त हुई है। और ना कभी होगी लेकिन सोशल मीडिया ने जो स्थिति पैदा की है।  उसने मीडिया क्षेत्र को काफी बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की आवश्यकता हैविशिष्ट अतिथि गौतमी टेडीमल्ला ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में जो स्थान प्रिंट मीडिया का है वह मीडिया के किसी अन्य प्लेटफार्म का नहीं प्रिंट मीडिया का विश्वास आज भी जनता के बीच कायम है लेकिन मीडिया के मध्य सोशल मीडिया ने प्रवेश करने के बाद स्थिति को बहुत ही विकृत बना दिया है। झूठ को परोस कर मीडिया की जो विश्वसनीयता जनता में कायम थी उसे काम करने का काम किया है  द हिंदू के  चीफ सब एडिटर ई गोपाल जी ने कहा प्रिंट मीडिया पत्रकारिता का दस्तावेज है। सदैव से जनता परऔर जनता काप्रिंट मीडिया पर विश्वास बना रहा है। आज परिवेश में जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काफी पॉप्युलर हो रहा हैतब भीलोगों का विश्वास प्रिंट मीडिया से काम नहीं हुआ है। समाचार पत्रों की खबर को आज भी लोग बड़े विश्वास के साथ पढ़ते हैं बैठक की अध्यक्षता कर रहे आई जे यू के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने कहा  सोशल मीडिया को संरक्षणदेनेका काम वर्तमान सरकारों ने किया है सरकारों को कानून बनाकर प्रिंट मीडिया के बढ़ते बर्चस्व पर  लगाम लगानी चाहिए उन्होंने कहा वर्तमान समय में सरकार है तो मीडिया को ही समाप्त करने पर तुली है आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है यह लोकतंत्र की खुली हत्या है।

आइ जे यू महामंत्री बलविंदर सिंह जम्मू ने रिपोर्ट प्रस्तुत की उसके बाद सभी राज्यों ने अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की आज प्रथम दिवस की बैठक समाप्त हुई कल पुनः 10:बजे बैठक का दूसरा सत्र आरंभ होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

घोटाले, घोटाले, घोटाले! आखिर कब लगेगी इन घोटालों पर लगाम?
शाहजहांपुर-सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार के कारिंदे शासकीय धन को खलास गरीब जनता को हताश करते हुए अपनी भूखी तिजोरियों की भूख मिटाने पर जुटे हुए हैं कहीं समाज कल्याण विभाग में बृद्व व विधवा पेंशन को हड़प कर घोटाला कहीं डूडा द्वारा आवास योजना में पात्रों को छोड़ धनाढ्य अपात्रों को लाल हरे नोटों की तुला पर बैठकर खुलेआम शासकीय धन को लूटा जा रहा है अस्पतालों में दवाई घोटाला खाद्य विभाग में गेहूं खरीद धान खरीद में घोटाला कर किसानों के हकों पर खुलेआम डाका लोक निर्माण विभाग में फर्जी टेंडर घोटाला गुणवत्ता हीन सड़क निर्माण घोटाला सिंचाई विभाग में बिना काम कराए ही शासकीय धन का बंदरबांट कर घोटाला विकास विभाग में गरीब की झोपड़ियों को नजरअंदाज कर गांव के धनाड्य लोगों को आवास आवंटन घोटाला मत्स्य विभाग में सूखे तालाबों में मछली पालन दर्शा कर घोटाला कहां तक गिनाया जाए सरकार की ऐसी कौन सी योजना है और कौन सा ऐसा विभाग है जिसमें घोटाला नहीं है और अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे नहीं बैठे हैं चारों ओर घोटाला ही घोटाला है मेरी समझ से घोटालों को रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है क्योंकि एक पुरानी कहावत है जो छिनरा वह डोली के संग घोटाला करने वाले और जांच करने वाले है तो मौसेरे भाई ही फिर आखिर किसी भी घोटाले की जांच या दंड कैसे निश्चित हो सकता है आज तक जितने भी घोटाले हुए हैं उनमें अधिकांश कालांतर में ठंडे बस्ते में ही समा गए कुछ चंद चर्चित मामले ही ऐसे रहे जिनमें दोषियों को दंड मिल पाया शाहजहांपुर जनपद में भी समाज कल्याण विभाग एकमात्र विभाग नहीं है जहां घोटाला हुआ है विकास विभाग से लेकर स्वास्थ्य लोक निर्माण सिंचाई खाद्य प्रोवेशन कृषि डूडा आदि तमाम विभाग हैं जिन पर अगर गंभीरता पूर्वक नजर डाली जाए और ईमानदारी के साथ जांच की जाए तो करोड़ों के घोटालों का जखीरा खुलकर सामने आ जाएगा लेकिन यह जहमत उठाएगा कौन जब घोटालों का खुलासा करने वाले पत्रकारों पर ही फर्जी मुकदमे लादकर घोटाले बाजों को संरक्षण देने का काम शासन-प्रशासन करने लगता है तब यह कैसे उम्मीद की जाए घोटालों का यह अंतहीन सिलसिला कभी समाप्त हो पाएगा?

समाज कल्याण विभाग मे करोड़ो का घोटाला, दलालों के खाते में भेजी गरीब वृद्धो की पेन्शन, जाँच कमेटी गठित किंतु दलालों पर करवाई नहीं
शाहजहांपुर के समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार द्वारा अपने चहेते कर्मचारियों से कंप्यूटर में खातों की फीडिंग कराने के बहाने जनपद के 4965 गरीब वृद्ध पुरुष व महिला वृद्धावस्था पेंशन धारकों के खातों की बजाय दलालों के खातों को फीड करके उनके खातों में तीन-तीन हजार रुपए की तीन किससे स्थानांतरित कर दी बेचारे गरीब बृद्व पुरुष महिला महीनों से अपनी पेंशन पाने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे थे किंतु उन्हें कोई सटीक उत्तर नहीं मिल रहा था विभाग के दलाल सरकार से फंड ना आने का बहाना कर सबको टालते रहे धैर्य की सीमा टूटने के बाद जब कुछ पेंशन धारकों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की साइट पर जाकर जांच कराई तो वृद्ध पेंशन धारकों के जगह दलालों के नाम देखकर चौंक पड़े गंभीरता से जांच करने पर 4900 करोड़ से ज्यादा का घोटाला प्रकाश में आया घोटाले का खुलासा होते ही समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार फरार हो लिए जिनकी लोकेशन का अभी तक कुछ पता नहीं है जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम गठित कर पूरे प्रकरण की गंभीरतापूर्वक जांच करने के आदेश दे दिए हैं लेकिन 100 से अधिक दलालों की लंबी फौज जिनके खातों में गरीब बृद्ध लोगों की पेंशन का पैसा हड़पने की नीयत से स्थानांतरित किया गया उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा कोई भी विधिक कार्यवाही अभी तक न किया जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह बना हुआ है हालांकि समाज कल्याण विभाग में घोटाले का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस विभाग में घोटाले हो चुके हैं जिला प्रशासन द्वारा जांच भी कराई गई किंतु ना तो दोषियों को दंड मिला और ना ही जिनके अधिकारों का हनन हुआ उनको उनका मुआवजा कालांतर में जांच की कार्यवाही ठंडे बस्ते में चलती चली गई अब प्रश्न उठता है क्या पूर्व में की गई कार्यवाही की भाँति इस प्रकरण में भी शनै शनै जांच ठंडे बस्ते में ही पड़ जाएगी या वास्तव में दोषियों को दंड मिलेगा और पीड़ितों को न्याय?