Reportage News International (RNI) - Om parkash

जिला पुलिस का ऑप्रेशन स्माईल, पुलिस टीम ने 4 बच्चों को किया रेस्क्यू
कुरूक्षेत्र, 15 अप्रैल : जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध ब्यूरो के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहं भोरिया की देखरेख मे जिला पुलिस का ऑप्रेशन स्माईल अभियान जारी है। 01 अप्रैल 2023 से राज्य भर में चलाये जा रहे ऑप्रेशन स्माईल के तहत जिला पुलिस की टीम ने कारवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर लेबर कर रहे 4 नाबालिगो को रेस्क्यू करने का सराहनीय कार्य किया है।

विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल 2023 को आप्रेशन स्माईल टीम के उप निरीक्षक जगमिन्द्र सिहं, उप निरीक्षक रणबीर सिहं, सहायक उप निरीक्षक बलकार सिंह, हवलदार कर्म सिंह, संदीप कुमार, रवि कुमार व महिला सिपाही नीलम व प्रीति की टीम ने जिला में विभन्न स्थानों पर लेबर कर रहे 4 नाबालिग बच्चो को रैस्क्यू किया है। सभी बच्चो को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउसलिंग करवाई गई। बच्चो के परिवारो को ढूंढने का प्रयास किया गया तथा माता-पिता से सम्पर्क ना होने पर बच्चो को बाल आश्रम लाडवा छोड़ा गया। इस मौका पर बाल कल्याण समिति चेयरमैन कृष्ण पांचाल, सदस्य विनोद कुमार, अर्चना आदि मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहं भोरिया ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्बारा ऑप्रेशन समाईल चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान में स्कूल की बजाय कार्य करने या भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू करके उनकी काउंसलिंग की जाती है तथा उनके माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है जिससे बहुत से बच्चों का जीवन सकारात्मक दिशा में पथ प्रदर्शित होगा और वह पढ़ लिखकर एक अच्छे समाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है और शिक्षा किसी भी इंसान के लिए बहुत जरूरी होती है। शिक्षा के माध्यम से इंसान ज्ञान की प्राप्ति करता है और इसके साथ साथ वह नैतिक रूप से भी समृद्ध बनता है जो अपने साथ-साथ अपने समाज के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ना कि छोटी उम्र में भीख मांगने या लेबर कार्य में लिप्त होकर अपने भविष्य को अंधेरे में धकेलना चाहिए।