Reportage News International (RNI) - Anurag Singh

भगवान परशुराम पर गलत बयानबाजी पर विवाद : ब्राह्मण समाज ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद (आरएनआई) कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में मंगलवार को ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता जवाहर सिंह गंगवार द्वारा भगवान परशुराम पर की गई विवादित बयानबाजी एवं टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए साथ ही साथ 1 मई को समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार ने भगवान परशुराम पर विवादास्पद टिप्पणी की थी इसके विरोध में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने 'जय श्री राम' और 'जय परशुराम' के नारे लगाए और प्रदर्शनकारियों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की साथ ही उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर हटाने की मांग भी की और बताया अंबेडकर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीन को घेर कर अवैध रूप से बनाए गए मकान की पैमाइश करा कर अवैध निर्माण को तोड़ा जाए और इसके विरुद्ध सरकारी जमीन पर कब्जा करने की एफआईआर दर्ज करके इनको भूः माफिया घोषित किया जाए साथ ही साथ यदि यह दोनों मांगे हम लोगों की पूरी नहीं होती है तो सर्व समाज अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए विवश होगा हिंदू महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया प्रदर्शनकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर बरामद किए बड़ी संख्या में बने अधवने शस्त्र एवं बनाने वाले उपकरणों सहित कुछ कारतूस
फर्रुखाबाद संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर बरामद किए बड़ी संख्या में बने अधवने शस्त्र एवं बनाने वाले उपकरणों सहित कुछ कारतूस संयुक्त पुलिस टीम में शामिल एसओ थाना कंपिल विश्वनाथ आर्या , सर्विलांस टीम मु० आ ० अनुराग कुमार तथा एसओजी टीम प्रभारी सचिन सिंह चौधरी, एसआई राजेश राय ने अपने हमराह पुलिस बल के साथ उस समय बड़ी सफलता हासिल की , जब संयुक्त पुलिस बल ने अवैध हथियारों को बनाने वाले तथा फैक्ट्री के संचालन कर्ता को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया ।

इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अपने सूत्रों से जानकारी मिलने पर जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर बैस के गांव राजेपुर कुर्रा निवासी अभियुक्त अंतराम यादव पुत्र विजय सिंह (50 ) को को कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दविश देकर गिरफ्तार कर लिया । उसकी निशान देही पर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला रैद मजरा शादनगर बूढीगंगा के वीहड़ में स्थित एक रेत के टीले के पास से अबैध शस्त्र फैक्ट्री की घेरावंदी कर 18 देसी तमंचा 315 वोर - तीन तमंचा 12 बोर बने हुए, वहीं 6 तमंचा अधवने के अलावा 32 बोर की एक रिवाल्वर, 315 बोर की दो रायफलें तथा खोखा एवं कुछ जिन्दा कारतूस बरामद कर लिए, वहीं अवैध शस्त्र बनाने की अन्य सामिग्री के साथ ही शस्त्र बनाने के काम में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए हैं । पकडे गए अभियुक्त ने बताया कि यह सारा सामान उसके साथी रामपाल शर्मा पुत्र कल्याण शर्मा निवासी गांव दहारपुर थाना दातागंज जिला बदायूं का है । जो मौका पाकर भागने में सफल रहा है । अंतराम ने कहा कि मैं तो साथ में रहकर बेरोजगारी में तैयार माल बेचकर होने वाली आमदनी से किसी तरह अपने परिवार की गुजर वशर करता हूँ । साथ ही माल तैयार करने के काम में सहयोग भी करता हूँ । पकड़े गए अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना कंपिल में अभियोग पंजीकृत कर उससे संबंधित अपराधों की अन्य स्थानों से जानकारी हासिल करने का पुलिस प्रयास कर रही है। इस अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर माल बरामदगी की जानकारी, गिरफ्तार अभियुक्त को सामने ला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय पर नावागंतुक पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दी ।Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

डारेक्टर कामर्शियल ने दिया लक्ष्य के सापेक्ष बकाया बसूली का निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) आज सोमवार को कामर्शियल डारेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने कायमगंज के रूटौल उपखंड पर पहुंच कर निरीक्षण किया । उन्होंने मिली खामियों को सुधारने तथा बकाया बसूली कर राजस्व बढ़ाने एवं विधुत्त लाइनों व अन्य उपकरणों को सही रख रोस्टर के अनुरूप विजली आपूर्ति करने का अधिकारियों को निर्देश दिया । यहां आकर डारेक्टर कामर्शियल श्री अग्रवाल ने उपखण्ड परिसर में लगे ट्रान्सफार्मर और सप्लाई रूम में जाकर मशीनों का सघन निरीक्षण किया ।  एक्सईएन व एसडीओ से विद्युत व्यवस्था सम्बन्धित जानकारी ली। सप्लाई कार्यालय में संविदाकर्मियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि जो बड़े बकायेदार हैं उनसे वसूली का सफल प्रयास किया जाए , जहां वसूली नहीं हो रही है उनके कनेक्शन कटवाएं जाएं। संविदा कर्मियों ने बताया कि उनके आठ कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। जिस पर उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी निकाले गए हैं। उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र से दस बारह व नगर में चालीस से पैतालिस फीसदी ही विद्युत बिलों की वसूली हो पा रही है। जबकि शहरी क्षेत्र में कम से कम सत्तर से अस्सी फीसदी बसूली होनी चाहिए। उन्होंने माना की लाइन लॉस चालीस फीसदी है। जबकि कायमगंज डिवीजन में एक लाख से अधिक कनेक्शन धारक उपभोक्ता हैं। जिसके सापेक्ष राजस्व कम आ रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से इस ओर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा भी यही है कि जिस क्षेत्र का राजस्व अच्छा होगा उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। समस्या निस्तारण के संबंध में उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। जिसमें उपभोक्ता को फीडबैक भी देना होता है कि वह समस्या के निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को उपकरण सम्बन्धी समस्याओं व कटौती आदि की समस्याओं को ग्रुप बनाकर उपभोक्ताओं को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से आने वाले समय में उपभोक्ताओं के बिलो में आने वाली खामियों पर रोक लगेगी और उन्हें समय रहते मैसेज के माध्यम से बिल उपलब्ध होते रहेंगे। ताकि वह समय पर भुगतान कर सकें। उन्होंने एक्सईएन अजय कुमार,अधिशाषी अभियन्ता शिव शंकर ,एक्सईएन टेस्ट मो0 मुशीर उल्ला,उपखण्ड अभियन्ता विनोद कनौजियां ,मनीष कुमार, एसडीओ मीटर शमीम अंसारी,जेई मो0 शमीम , एई मो0 शमीम आदि विद्युत अधिकारियों को अपने से संबंधित समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

तथागत गौतम बुद्ध हैं युग परिवर्तनकारी महामानव - प्रो० मिश्र
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) बुद्ध पूर्णिमा सुअवसर पर विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें वक्ताओं ने तथागत को युग परिवर्तनकारी महामानव बताया। संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि तथागत बुद्ध ने सनातन वैदिक दर्शन के सार तत्व को लोक भाषा के माध्यम से जनसाधारण तक उतार दिया और बेहद लोकप्रिय हुए ।उन्होंने धर्म ग्रंथ पाठन ,प्रारब्ध, भाग्य सिद्धांत, स्वर्ग नर्क ,आत्मा परमात्मा ,पूजा और परिक्रमा का निषेध करके मानव को अपना दीपक स्वयं बनने का उपदेश दिया। वहीं ख्यातिलब्ध कवि /गीतकार पवन बाथम ने कहा कि तथागत बुद्ध ने चार आर्य सत्य बताते हुए कहा कि संसार दुख नहीं है संसार में दुख है जिसका निवारण हो सकता है उन्मूलन नहीं और इसके लिए उन्होंने विवेक का मार्ग बताया। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि तथागत बुद्ध ने वेदों के बुद्धिवाद में करुणा का रस घोला। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि बुद्ध के देश को भी आत्मरक्षा के लिए युद्ध के लिए तत्पर रहने का अधिकार सुनिश्चित है ।स्वयं को दलित या महादलित न मानकर शुद्ध सनातन धर्म का जय घोष करने वाले युवा समाजसेवी शिवम वाल्मीकि ने कहा कि तथागत बुद्ध ने धर्मशास्त्र न पढ़ने की हिदायत विवेक जगाने के लिए दी थी ।उन्होंने धर्म ग्रंथो की निंदा करने, फाड़ने या जलाने की शिक्षा कभी नहीं दी ।शिक्षक जेपी दुबे ने कहा कि तथागत का दर्शन हमें अंदर से वीर होना सिखाता है कायर होना नहीं। युवा नेता मनमोहन सिंह राणा ने कहा कि आज के हिंसा और उन्माद से ग्रस्त विश्व को बुद्ध के सिद्धांत ही बचा सकते हैं। छात्र यशवर्धन ने कहा कि आज तथागत बुद्ध को मानने वाले बहुत हैं तथागत बुद्ध की मानने वाले कहीं दिखाई नहीं देते हैं। डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि : -

जीवन जियो विवेक से जागृत कर चैतन्य।
अप्पो दीपक आप भव यह सिद्धांत अनन्य।।
शिक्षक अजय पाठक ने कहा कि मिट जाएंगे क्लेश सब रुक जाएंगे युद्ध।
सम्यक मार्ग बता गए हमें तथागत बुद्ध।।
प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह ने कहा कि तथागत बुद्ध ने व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दर्शन से मानवता का मार्ग प्रशस्त किया।

इनसेट : -
युवा विचारक शिवम को किया सम्मानित

कायमगंज :-
विश्व बंधु परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी
कार्यक्रम अवसर पर मानवीय एकता के अनमोल सिद्धांत का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए  परिषद द्वारा क्रांतिकारी युवा विचारक शिवम वाल्मीकि का फूल माला अंग वस्त्र ,मुद्रा, मिष्ठान आदि से स्वागत किया गया। साथ ही समाज एवं राष्ट्र हित में तथागत बुद्ध के सैद्धांतिक दर्शन मूल्यों पर विस्तार से चर्चा कर इसे मानवीय मूल्यों की आज के परिवेश में अतुलनीय धरोहर बताया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

दबंगों ने मजदूर को जमकर पीटा बचाने आई मां को भी नहीं बख्सा - पीड़ित ने लगाई पुलिस से गुहार
कायमगंज /फर्रुखाबाद (आरएनआई) वैसे तो यह मामला जमीनी रंजिश से संबंधित बताया जा रहा है । किन्तु दबंगों द्वारा खुले आम की गई गुंडागर्दी जैसी  करतूत ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है । क्योंकि जब एक मजदूर को घेरकर मारपीट की जा रही थी तो अपने बेटे को बचाने आई मां गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़ बेटे को छोड़ देने की गुहार लगा रही थी । बताया जा रहा है कि मां बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर गिर गई । तब भी एक मां को दबंगों ने नहीं बख्सा, वेचारी महिला को भी जमकर धुन दिया । किसी तरह बचकर पीडित पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा । दवंगों की दबंगई का यह मामला क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद का बताया गया है ।

यहां के निवासी रामू पुत्र रामकिशोर ने कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा है कि  दिनांक 10.05.25 को रात लगभग 8:00 बजे जब वह घर पर मौजूद नहीं था। तभी उसके ही गांव के ही घन सिंह, पप्पू पुत्रगण रामप्रसाद, बबलू पुत्र धनसिंह, विकास पुत्र पप्पू तथा, प्रमोद पुत्र जीवाराम निवासी ग्राम मदारपुर थाना-कायमगंज जनपद-फर्रुखाबाद, अमित पुत्र भूरे निवासी ग्राम अलेपुर, महेश निवासी-ग्राम उलियापुर थाना-कायमगंज जनपद-फर्रुखाबाद ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते घर पर आकर गाली-गलौज की, जिस पर परिजनों ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त लोगों के रिश्तेदारों व महिलाओं को समझाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद लगभग 9:00 बजे जब मैं गोदाम से मजदूरी कर घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में उक्त लोगों ने उसको रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मेरी चीखने कीआवाज सुनकर जब मेरी मां संतोषी व परिजन बचाने आए तो उक्त लोगों ने लात-घूसों व डण्डों व बेल्टों व मोटर साइकिल की चैन से मारपीट की। मारपीट के दौरान धन सिंह ने टकोरा व प्रमोद ने तंमाचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने कहा है कि इन आरोपियों द्वारा की गई मारपीट से मेरे व मेरी मां के बहुत ज्यादाअंदरूनी चोटें आई हैं। पीडित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की गुहार लगाई है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

एक ध्वज एक स्वर की गगन भेदी गूंज के साथ प्रदेश के हर जिले में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित होगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
फर्रुखाबाद (आरएनआई) भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के निर्देशन में, “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” दिनांक 11 मई 2025 को प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ 11 मई 2025, प्रातः 08:30 बजे, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ से  मुख्यमंत्री  द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सेना/अर्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस, एनसीसी/एनएसएस/स्काउट व छात्र-छात्राएँ तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिये गये। यात्रा फतेहगढ़ स्टेडियम से शुरू होकर छोटी जेल चौराहा पुलिस लाइन होती हुई स्टेडियम में समाप्त होगी,इस यात्रा में सभी लोग भाग लेकर भारतीय सेनाओं का मान बढ़ाये एवं सुबह 08:00 बजे स्टेडियम पहुंचे ।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने लम्बी दूरी की अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर की ठहराव की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) एशिया महाद्वीप में तंबाकू व्यवसाय के लिए साथ ही फल उत्पादन के हिसाब से फलों के व्यवसाय सहित अन्य कारणों से रेलवे विभाग को ट्रेनों के ठहराव करने पर आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही जन सामान्य तथा व्यापारियों को आने-जाने की सुविधा बताते हुए आज दिनांक 10 मई  2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष  सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम  के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर स्थित कायमगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम संबोधित  ज्ञापन सौंपा । जिसमें व्यापारियों ने मांग कर कहा कि कायमगंज  को कोलकाता से आगरा कैंट गाड़ी संख्या 13167 व 13168 अहमदाबाद से गोरखपुर गाड़ी संख्या 19409 व कामाख्या, कवि गुरु एक्सप्रेस संख्या क्रमशः 19615 -19 616 ट्रेनों को कायमगंज स्टेशन रेलवे स्टेशन पर ठहराव  कराने  की मांग की गई थी । जिसकी मासिक आय लगभग 135000 हो रही है । आर्थिक आय बताते हुए कहा है कि जन सामान्य हेतु एवं व्यापारी हित में अन्य ट्रेनों का भी कायमगंज में ठहराव करने की व्यवस्था की जाए । ज्ञापन अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ,  महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी , सह महामंत्री अनु कौशल , जिला सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल ,  जेहान अहमद खान जिला मीडिया प्रभारी , हिमांशु शर्मा ,  संगम शाक्य   गौरव कुमार नगर मंत्री ,चंद्र प्रकाश , अवनीश कौशल संयुक्त महामंत्री , राजीव राठौर सह कोषाध्यक्ष ,  मनीष अरोड़ा किराना कमेटी अध्यक्ष, हर्षित गुप्ता नगर महामंत्री सर्राफा कमेटी, दीपक शर्मा संगठन मंत्री ,   बबलू राठौर , विशाल श्रीवास्तव जिला  संगठन मंत्री सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

हाईटेशन लाइन के नीचे खड़े कंटेनर में करंट आने से लगी आग इलेक्ट्रॉनिक सामान जला
मेरापुर/फर्रुखाबाद (आरएनआई) थाना मेरापुर क्षेत्र के राम जानकी गेस्ट हाउस के सामने बीती रात हाईटेशन लाइन के नीचे खडे कंटेनरHR38Z6783मे करंट आने से आग लग गई। कंटेनर की बाडी से हाईटेशन लाइन की एक फुट की ऊंचाई हवा मे तार बाडी मे लग गया।जिससे कंटेनर के टायर जलकर फट गये।टायर फटने की आवाज आग की लपटे देखकर पड़ोसी राजीव कुमार ने ड्राइवर सुरेंद्र  कुमार पुत्र दलबीर निवासी कोला को आग लगने की जानकारी दी।राजीव कुमार ने लाइन मैन रिन्कू को अचरा फीडर की समरसेबल लाइन से कंटेनर मे आग लगने की सूचना देकर लाइन पर सिट डाउन करवाया।जिसके बाद ग्रामीणो ने नल की समर से जनरेटर चलाकर आग पर काबू पाया। बीती रात करीब 4बजे चालक कंटेनर को गेस्टहाउस के सामने खडाकर घर चला गया।कंटेनर ग्रेटर नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक सामान कूलर,वासिग मशीन, एल ई डी लेकर विशाल इंटरप्राइजेज राची जा रहा था।ड्राइवर सुरेंद्र का गांव रास्ते मे होने से कंटेनर घर लेकर आया।कंटेनर मे आग लगने से एक दर्जन वासिग मशीन, एक दर्जन कूलर व एल इडी जलकर राख हो गया।राजीव कुमार की सूचना पर डायल 112व फायरब्रिगेड मौके पर पहुची।कंटेनर मे हाईटेशन लाइन से आग लगने से पी टी डब्लू लाइन की सप्लाई भी बाधित रही।लाइनमैन सप्लाई चालू करने के लिए डेरा डाले रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

एनसीसी गर्ल्स वटालिएन ने हवाई हमलों से बचाव के लिए कराया मॉकड्रिल, बताए सुरक्षा के अन्य तरीके
कायमगंज (आरएनआई) कायमगंज नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज यूनिट 4 यू पी गर्ल्स  बटालिएन एन•  सी• सी • फतेहगढ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा  के दिशा  निर्देशन में माक ड्रिल का आयोजनात्मक अभ्यास कराया गया । जिसमें मुख्य रूप से हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल आयोजन अभ्यास द्वारा जानकारी कराई  गई । इस मौके पर ब्लैकआउट, सायरन आदि  के  बारे में  सभी को बताया  गया । उसका सफल प्रदर्शन करके सभी को जागरूक किया गया -  ,4 यू पी  गर्ल्स बटालियन  NCC से आए  नायाब सूबेदार  सतपाल  और VHM जयचंद  के साथ एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा  ने  एनसीसी  कैडेट्स  के सहयोग से इसके बचाव का  प्रदर्शन करके दिखाया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुतीक्षण श्रीवास्तव ने इसमें क्या - क्या सावधानी बरतनी चाहिए जानकारी दी । वहीं सीएचसी कायमगंज से आए डॉ० जितेंद्र ने बताया कि यदि कोई घायल हो जाए तो क्या और किस तरह त्वरित उपचार दिया जाए प्रदर्शन कर जानकारी कराई । इस मॉक ड्रिल आयोजन अवसर पर विद्यालय  की प्रबंधिका  मोनिका अग्रवाल  , ममता सिंह, संतोष  शर्मा,  लक्ष्मी गंगवार  , मनीषा गौर.  विकास श्रीवास्तव,  सायना ,अक्षिता यादव आदि शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

एनसीसी कमान अधिकारी के निर्देशन में कराया गया सी पी विद्या निकेतन में मॉक ड्रिल अभ्यास
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) चलाए जा रहे मॉक ड्रिल आयोजन में केन्द्र सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में आज नगर के सीपीवीएन शिक्षण संस्थान में एनसीसी कमान अधिकारी के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिसमें 12 UP बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी के निर्देशन में नायब सूबेदार बृजेश तोमर, हवलदार राजेश कुमार तथा एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान एवं थर्ड ऑफिसर नरेंद्र कुमार द्वारा मॉक ड्रिल कराई गई।  नायब सूबेदार बृजेश तोमर द्वारा छात्रों को समझाया गया कि अलर्ट सायरन बजाने पर सभी को सुरक्षित स्थान पर जाना है। इसके लिए घर या किसी बिल्डिंग में छिपें और हो सके तो जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, क्योंकि जितनी ऊंचाई कम होगी उतनी ही हांनि कम होगी। सिर को  हेलमेट या किसी कड़क व मजबूत चीज से ढक लें। घरों के खिड़की दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर लें रात के समय लाइट बंद करके सोएं। वहीं आपात स्थिति हेतु घरों में पर्याप्त मात्रा में राशन, खाद्य सामग्री, पेयजल, मेडिकल किट की उपलब्धता बनाए  रखें । वहीं बहुत ज्यादा जरूरत महसूस होने पर ही सीमित समय के लिए ही टॉर्च या मोमबत्ती का प्रयोग करें।

इनसेट :-
आपात स्थिति में क्या और कैसे करें बचाव एवं दूसरों की सहायता
कायमगंज :-
मॉक ड्रिल आयोजन अवसर पर प्रधानाचार्य आर के बाजपेई  ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें एवं त्वरित सावधानी पूर्वक जानकारी करें - किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घबराएं नहीं, घायलों की मदद करें। नायब सूबेदार बृजेश तोमर ने लेफ्टिनेंट अवनीश चौहान के साथ एनसीसी कैडेट के द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास करवा कर छात्रों को करके दिखाया तथा सरलतापूर्वक समझाकर जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें लगातार रेडियो या फोन के माध्यम से सरकारी आदेश सुनते रहे किसी भी आपातकालीन स्थिति में हम सभी एनसीसी कैडेट के साथ देश रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। देश की सुरक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ० मिथिलेश अग्रवाल व विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य आर के बाजपेई, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना तथा सभी अध्यापक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में हर जगह पसराअंधेरा लोगों ने सफल बनाया मॉक ड्रिल - किन्तु सरकारी मशीनरी जन सामान्य के बीच नहीं दी दिखाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किसी भी समय किसी भी तरह की हमले की स्थिति में सुरक्षा के उपाय बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया गया । उसी के अनुसार जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने जिले के समस्त अधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दे संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर मॉक ड्रिल को सफल बनाने का आदेश जारी किया था । उसके अनुसार गत रात 9:00 बजे से लेकर 9:10 बजे तक लाइट बंद करने के लिए कहा गया था । मीडिया तथा अन्य माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार हुआ ।जिसका असर भी दिखाई दिया । गत रात  शहर हो या कस्बा अथवा ग्रामीण क्षेत्र अधिकांश स्थानों पर अपवाद को छोड़कर हर जगह व्यापारिक प्रतिष्ठानों दुकानों घरों चौपाल खेतों में लगे समर ट्यूवबेल आदि की निश्चित समय पर आम आदमी ने लाइट बंद कर दी । उस समय चारों तरफ अंधेरा पसर गया । यहां तक की रोज की तरह शोर शराबे जैसी आवाज़ भी आना बंद हो गई थी जैसी स्थिति में मॉल ड्रिल का आयोजन लगभग सफल होता दिखाई दिया ।

इनसैट :-
मॉक ड्रिल के वक्त भ्रमण करते नजर नहीं आए अधिकारी - लाइट जलाए दौड़ते रहे भारी वाहन
कायमगंज : -
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी विभागों के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर मॉक ड्रिल की सफलता का जिम्मा सौंपा गया था । लेकिन नगर अथवा ग्रामीण क्षेत्र में जहां अधिकारियों को भ्रमण कर आयोजन को सफल बनाने के लिए जन सामान्य के बीच रहकर जानकारी देनी थी । वहीं आयोजन की निगरानी करनी थी । किंतु संभवत कहीं भी अधिकारी नजर नहीं आए ।इतना ही नहीं इस अवधि में व्यस्त मार्गों , मुख्य मार्गो के साथ ही लिंक रोड़ों पर आवागमन करने वाले वाहन पूरी क्षमता से लाइट जलाए हुए दौड़ते रहे । जिन्हें केवल 10 मिनट के लिए ही लाइट बंद कर शांत होना था । लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सबसे बड़ी बात तो यह रही की इन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए सड़क मार्ग पर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भी दिखाई नहीं दिया । हां इतना जरूर रहा की जनता खुद जागरूक हुई उसने अपने ही स्तर से मॉक ड्रिल को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया l यहां तक कि कायमगंज कोतवाली के बिल्कुल निकट ट्रांसपोर्ट चौराहे पर भारी वाहन लाइट जलाए हुए आते जाते रहे । जबकि लगी नुमाइश की बत्ती लगभग 10 मिनट से भी कुछ अधिक समय तक पूरी तरह बंद नजर आई l

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए डीएम ने दिए मॉक ड्रिल आयोजन को विस्तार से करने का निर्देश
फर्रुखाबाद (आरएनआई) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु फर्रूखाबाद जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु डीएम ने निर्देशित किया  है। बताया गया कि यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का संग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे दृष्टिगत रखते हुए निर्गत आदेश में विन्दु वार कहा गया है कि :-
1. सभी नागरिकों को यह अवगत कराया जाये कि इस अवधि में सभी प्रकार की लाइट्स (घरेलू, आपातकालीन, इनवर्टर, मोबाइल लाइट) बंद रहेगी व ध्वनि प्रसारण भी बन्द रहेगें।
2. सभी धार्मिक स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था व ध्वनि प्रसारण बन्द रहेंगें।
3. इस अवधि में सभी वाहनों की लाइट्स और हॉर्न का उपयोग बंद रहेगा। सभी वाहन संचालकों को पूर्व में ही अवगत करा दें। यह व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फर्रूखाबाद को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ।
4. पांचालघाट/शमसाबाद ढाईघाट/रामगंगा पुल/काली नदी पुल पर वाहन संचालन बंद रहेंगे। क्षेत्राधिकारी नगर/कायमगंज/ अमृतपुर, थानाध्यक्ष कादरीगेट/कमालगंज/कामयगंज। को व्यवस्था बनाए रखने की विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
5. रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधीक्षण अभियंता, विद्युत, अधिशासी अभियंता शहरी/ग्रामीण/कायमगंज सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित करा दें कि रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी एवं इस दौरान कोई इमरजेंसी लाइट्स का भी प्रयोग नहीं करेगा।
6. अस्पतालों में केवल जीवन रक्षक उपकरणों को छोड़कर बिजली का उपयोग नहीं होगा। एम्बुलेंस का उपयोग केवल आपात स्थिति में होगा, जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष/महिला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामु0स्वा0केन्द्र सुनिश्चित करेंगे।
7. रात्रि 09:00 से बजे सभी P.A. सिस्टम पर हूटर/एयर अटैक वार्निंग सायरन बजाये जायेंगें।
8.ग्राम प्रधान,भूतपूर्व सैनिक रिटायर्ड पुलिस/अर्द्धसैनिक कर्मी, एनसीसी सर्टिफिकेट धारक,और होमगार्ड इस मॉक ड्रिल को अपने निवास स्थान पर रहकर ही सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
9. सभी नागरिकों से अनुरोध कर कहा गया है कि वे इस अवधि में किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था का उपयोग न करें।
10.  कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/नगर मजिस्ट्रेट/जिला विकास अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी/समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त क्षेत्राधिकारी/समस्त थानाध्यक्ष/समस्त तहसीलदार/समस्त खण्ड विकास अधिकारी/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अधीक्षण अभियंता विद्युत,अधिशासी अभियंता नगरीय/ग्रामीण/कायमगंज व अन्य संबंधित अधिकारी लगातार भ्रमण कर इसे सफल बनायेंगे। कार्यकम की विस्तृत रूपरेखा संबंधी जानकारी संवंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिलिप भेजकर अवगत कराते हुए प्रेषित कर दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

पड़ोसी ने पीड़ित को किया लहूलुहान पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई चिकित्सा इलाज के लिए न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद (आरएनआई) कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ बुधवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र मे बताया कि पीड़ित थाना नवाबगंज निवासी ग्राम ममरेजपुर का निवासी है पीड़ित गार्ड की नौकरी जयपुर में करता है और परिवार घर ममरेजपुर में रहता है पीड़ित का अपने ही भाई से जमीनी का मुकदमा चल रहा है विवादित जमीन के चलते दिनांक 04/05/2025 शाम को परिवार के ही भाई मिट्टी डाल रहे थे तो पीड़ित के लड़के ने कहा कि जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता तब तक कोई इस्तेमाल नहीं करेगा तो इतनी बात पर परिवार के ही भाई ने पीड़ित के लड़के के साथ मारपीट कर दी और पीड़ित कहा पुत्र बलराम बचाने आए तो उसे भी मारा पीटा जिससे पीड़ित के पुत्र सुग्रीव, बलराम के काफी गंभीर चोटें आई व गंदी-गंदी गालियां भी दी थी यह भी बताया दबंग लोगों ने पीड़ित के बेटे सुग्रीव के सिर में ईट मारी जिससे सिर फट गया सभी दबंग एक राय होकर बहुत बुरी तरह लाठी डंडों व पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया जिसे पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पीड़ित के पुत्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए वहां पर डॉक्टर साहब ने सदा पट्टी बांधकर कमरे में बैठाये रखा जब पीड़ित के लड़की दामाद गए व हालत गंभीर देखकर दूसरी गाड़ी से लोहिया अस्पताल ले गए वहां पर पीड़ित के लड़कों को रात 9:00 बजे भर्ती कराया लोहिया अस्पताल में डॉक्टर कह रहे हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज से या पुलिस अधीक्षक के आदेश करा कर ले आओ तभी इलाज करूंगा तभी एक्सरा किया जाएगा और सीटी स्कैन भी साथ-साथ होगा पीड़ित के पुत्रों को चिकित्सा ईलाज की आवश्यक है यह सारी घटना पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

सामु० स्वा० केन्द्र में मॉक ड्रिल आयोजन कर आपात चिकित्सा व्यवस्था का किया गया परीक्षण, दिखाए गए घायलों का त्वरित उपचार कर डाक्टरों की टीम ने दिखाया इमरजेंसी ट्रीटमेंट का तरीका
कायमगंज / फर्रुखाबाद (आरएनआई) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भी किसी आपात स्थिति में होने वाली दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति में चिकित्सा सुविधा संबंधी व्यवस्था को जांचने व परखने के लिए मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अवसर पर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं, प्राथमिक इलाज, ऑक्सीजन आपूर्ति और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच कर परीक्षण किया गया।मॉक ड्रिल के समय  एक डमी मरीज को सायरन बजाती एंबुलेंस लेकर सीएचसी में पहुंची । इस डमी घायल मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल तक लाने, तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था संबंधी सेवाओं की जांच परख कर सफल परीक्षण का वास्तविकता जैसी स्थिति दर्शता हुआ परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यकम अवसर पर अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए अस्पताल की तैयारियों को जांचना और अपेक्षित सुधार करना है। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार, फार्मासिस्ट नेत्रपाल सहित सीएचसी का अन्य स्टाफ सक्रिय रहा ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X