राहुल गांधी को दिल्ली से रांची का टिकट ऑफर, मंत्री विश्वास सारंग बोले- युवाओं के साथ खड़े हों
मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दिल्ली से रांची जाने का टिकट ऑफर किया है। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड जाकर वहां युवाओं के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।
मंत्री ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि रांची में युवाओं पर लाठियां चल रही हैं और उनकी पिटाई हो रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को यह सब दिखाई क्यों नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी युवाओं के साथ खड़े होना चाहते हैं तो उन्हें रांची पहुंचना चाहिए।
विश्वास सारंग ने कहा कि वह राहुल गांधी के लिए दिल्ली से रांची तक का टिकट करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर केवल फोटो खिंचाने और दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। सारंग ने कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है, लेकिन केवल तस्वीरें खिंचाने की राजनीति नहीं चलनी चाहिए। मंत्री के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)