इंदौर में ‘पॉकेट गवाह’ मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 टीआई डिमोट; एक का प्रमोशन रोका गया

Friday, August 14, 2026 - 16:45
Updated: 3 days ago
0
इंदौर में ‘पॉकेट गवाह’ मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 टीआई डिमोट; एक का प्रमोशन रोका गया

 थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच इंदौर पुलिस विभाग ने चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक जैसे ‘पॉकेट गवाहों’ के नाम पर करीब 2 हजार मामलों में गवाह बनाए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद विभागीय जांच हुई। कार्रवाई के तहत खजराना के पूर्व टीआई दिनेश वर्मा, एमआईजी के पूर्व टीआई अजय वर्मा और विजयनगर के पूर्व टीआई रवींद्र गुर्जर को टीआई से डिमोट कर एसआई बनाया गया है, जबकि चंदन नगर के पूर्व टीआई इंद्रमणि पटेल को थाने से हटाया गया है और उनका प्रमोशन भी रोका गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद थाना स्तर पर केस दर्ज करने और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

इंदौर पुलिस, थाना प्रभारी, पॉकेट गवाह, सुप्रीम कोर्ट, खजराना, चंदन नगर, एमआईजी, विजयनगर, पुलिस कार्रवाई, डिमोशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User