चेक बाउंस के तीन मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, गुना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Friday, August 14, 2026 - 16:43
Updated: 3 days ago
0
चेक बाउंस के तीन मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, गुना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेक बाउंस के अलग-अलग तीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में जिलेभर में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित तीन अलग-अलग प्रकरण क्रमांक 251/20, 25/22 एवं 513/24, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत विचाराधीन हैं। इन मामलों में आरोपी सुरेश शर्मा निवासी सिसौदिया कॉलोनी, गुना लगातार न्यायालयीन कार्रवाई से अनुपस्थित चल रहा था।

आरोपी के लगातार फरार रहने के चलते न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए तीनों मामलों में अलग-अलग तीन वारंट जारी किए गए थे। वारंट तामीली के लिए गुना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस को 12 अगस्त 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सुरेश पुत्र गजानंद शर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी सिसौदिया कॉलोनी, गुना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक विनय जाट एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User