पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग पर गिरी एक्स-रे मशीन, मौत; बरेली के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
मिश्रीलाल अपने पेट के दर्द का इलाज के लिए भाजपा विधायक के अस्पताल पहुंचे. एक्सरे के लिए लिटाया गया. और बुजुर्ग पर एक्सरे मशीन ही गिर गई. थोड़ी सी तकलीफ लेकर गए थे. जान ही चली गई.
मामला बरेली के आर्या हॉस्पिटल का है. ये हॉस्पिटल भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या का है. यहाँ 70 साल के मिश्री लाल को पेट में दर्द की परेशानी थी. डॉक्टर्स ने कहा- एक्सरे होगा.
एक्सरे मशीन भी इसी हॉस्पिटल में थी. मिश्रीलाल को एक्सरे के लिए लिटाया गया. और जैसे ही लेटे भारी भरकम एक्सरे मशीन उनके ऊपर गिर गई. स्टाफ बुजुर्ग को तड़पता छोड़ भाग गया. मिश्री लाल की जान चली.
और तो और... विधायक से अस्पताल के ICU की लाइट काट दी गई, ताकि घटना की जानकारी बाकी लोगों को न हो.
ये तो हाल है. ऐसी लुंज पुंज मशीनें हैं, जो सिर्फ ठगई के मकसद के लिए लगाई हैं. बुजुर्ग के परिजनों को तगड़ा मुआवजा मिलना चाहिए.
अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए... जो मुश्किल ही लग रही है. वजह आप समझ ही रहे होंगे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)