14 साल सत्ता में रहने के बाद भी सादगी बरकरार: साइकिल से PMO से निकले नीदरलैंड के पूर्व पीएम मार्क रूट

Wednesday, March 25, 2026 - 11:58
0
14 साल सत्ता में रहने के बाद भी सादगी बरकरार: साइकिल से PMO से निकले नीदरलैंड के पूर्व पीएम मार्क रूट

हेग (आरएनआई)। नीदरलैंड की राजनीति में एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां 14 साल तक प्रधानमंत्री रहने वाले मार्क रूट ने सत्ता छोड़ने के बाद अपनी सादगी से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। चुनाव हारने के बाद उन्होंने नए प्रधानमंत्री डिक शूफ़ को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा और बिना किसी तामझाम के साइकिल से प्रधानमंत्री कार्यालय से रवाना हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्क रूट, डिक शूफ़ को सत्ता सौंपने के बाद उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाते हैं और फिर अपनी साइकिल की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान एक अन्य नेता से मिलने के लिए वे वापस जाते हैं, उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर साइकिल पर सवार होकर वहां से निकल जाते हैं। इस दौरान न कोई बड़ा काफिला दिखता है और न ही सुरक्षा का भारी-भरकम घेरा।

इस दृश्य को भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और रूट की सादगी की सराहना की। उन्होंने लिखा कि 14 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद इस तरह का व्यवहार प्रेरणादायक है।

बता दें कि मार्क रूट नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में करीब 14 वर्षों तक पद पर रहे। उनके बाद पूर्व खुफिया प्रमुख डिक शूफ़ ने देश की कमान संभाली। शपथ ग्रहण समारोह किंग विलेम-अलेक्जेंडर की मौजूदगी में आयोजित किया गया, जिसके बाद रूट ने औपचारिक रूप से सत्ता हस्तांतरण किया। अब मार्क रूट नाटो के महासचिव के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User