10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया IAS, 11 महीने बाद फिर मिली सरकारी कुर्सी

Jun 7, 2026 - 16:27
Jun 7, 2026 - 16:28
 0  108
10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया IAS, 11 महीने बाद फिर मिली सरकारी कुर्सी

भुवनेश्वर। पिछले साल 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी धीमान चकमा को राज्य सरकार ने करीब 11 महीने बाद सेवा में बहाल कर दिया है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, जून 2025 में कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में सब-कलेक्टर के पद पर तैनात धीमान चकमा पर एक स्टोन क्रशर संचालक से ₹20 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। शिकायत मिलने पर ओडिशा विजिलेंस ने जाल बिछाया और 8 जून 2025 को उन्हें सरकारी आवास पर ₹10 लाख की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस विभाग ने उनके सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान अधिकारियों को उनके घर से ₹47.47 लाख से अधिक नकदी बरामद हुई थी। इतनी बड़ी रकम के स्रोत के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0