सिंधिया बोले- AC नहीं, जेब में प्याज रखो; गर्मी से बचने का देसी तरीका

Monday, April 27, 2026 - 19:34
Updated: 3 months ago
0
सिंधिया बोले- AC नहीं, जेब में प्याज रखो; गर्मी से बचने का देसी तरीका

शिवपुरी/ग्वालियर (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज रविवार को करोड़ों की सौगात देते हुए जनता को स्वास्थ्य से जुड़ा एक रोचक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि ऐसी गर्मी में शरीर तापमान नियंत्रित रखने में प्याज उनकी सहायक होती है। केंद्रीय मंत्री द्वारा इस पारंपरिक और आयुर्वेदिक नुस्खे का उपयोग देख उपस्थित जनमानस आश्चर्य में रह गया और यह आवश्यक संदेश देने के लिए उनकी सराहना करने लगा। 

कार में एसी नहीं चलता बस जेब में प्याज लेकर चलता हूँ: सिंधिया

सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं। जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है। इतना कहकर उन्होंने जेब से प्याज निकाल कर दिखाई और कहने लगे जेब में प्याज रखो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा।

सिंधिया के इतना कहते ही सभा में मौजूद एक बुजुर्ग काका ने भी मुस्कुराते हुए अपनी जेब से प्याज निकालकर दिखाया, जिससे पूरा माहौल भावुक और आत्मीय हो गया। इस सहज संवाद ने मंच और जनसमूह के बीच जुड़ाव को और अधिक गहरा कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User