रेडक्रॉस सोसायटी चुनाव: पहले राउंड की गिनती में आशीष मंगल और प्रदीप जैन आगे

Oct 1, 2025 - 18:28
Oct 1, 2025 - 18:54
 0  324
रेडक्रॉस सोसायटी चुनाव: पहले राउंड की गिनती में आशीष मंगल और प्रदीप जैन आगे

गुना (आरएनआई) भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला प्रबंधन समिति के चुनाव में बुधवार को हुए मतदान के बाद पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस भवन में हुए इस चुनाव में कुल 640 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू हुई, जिसमें शुरुआती नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से दो ने राष्ट्रवादी पैनल को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। कुल 10 पदों के लिए हुए इस चुनाव में पहले राउंड की गिनती में आशीष मंगल और प्रदीप जैन सबसे आगे निकलते दिखाई दिए। गिनती के अनुसार आशीष मंगल को 111 मत और प्रदीप जैन को 112 मत मिले।

इसके अलावा चंद्रेश जैन को 87, दिनेश रावत को 90, नर्मदा शंकर भार्गव को 95, नूर अख्तर को 6, डॉ. भूपेंद्र सिंह धाकरे को 85, मुकेश शर्मा को 6, मुरारीलाल किरार को 47, रजीक अहमद सिद्दीकी को 98, राकेश रघुवंशी को 11, डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी को 79, डॉ. लखनलाल धाकड़ को 79, डॉ. ललित किशोर शर्मा को 86, विकास दीक्षित को 80, विपिन पाराशर को 9, वीरेंद्र शर्मा को 44, शत्रुधन शर्मा को 29, सतीश रावत को 14, संगीता सिंह भाटी को 92 और संजय राठी को 66 वोट प्राप्त हुए। कुल 1326 विधिमान्य मतों की गिनती में यह आंकड़े सामने आए। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। वोटिंग और काउंटिंग की निगरानी के लिए एसडीएम शिवानी पांडे और तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा मौजूद रहे। चुनाव में मुख्य तौर पर राष्ट्रवादी पैनल और अन्य समाजसेवियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि शाम तक अंतिम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। रेडक्रॉस की नई प्रबंध समिति गठन के साथ ही जिला स्तर पर सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की दिशा तय होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0