रात्रि चौपाल में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Jun 7, 2026 - 16:06
Jun 7, 2026 - 16:09
 0  432
रात्रि चौपाल में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

हरदोई (आरएनआई)। केंद्र सरकार के "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे वृहद जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि शासन की सभी जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को राज्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्रिवेदी, पीडी ए.के. मौर्या, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, बीडीओ अरविंद राजपूत, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अवनीश अग्निहोत्री सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)