मथुरा रेडियो से डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 20 जून को
वृन्दावन (आरएनआई) नगर के प्रख्यात अध्यात्मविद व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से 20 जून 2025 को प्रातः 09:45 बजे से किया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. देवेंद्र सारस्वत एवं कार्यक्रम निष्पादक ओपी सिंह ने बताया है कि "ब्रज संस्कृति की अमूल्य धरोहर : योग सम्राट देवरहा बाबा" विषय पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 20 जून 2025 को प्रातः 09:45 बजे से केंद्र द्वारा किया जाएगा।यह हिन्दी वार्ता 12 मिनट की होगी।जिसे सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ.एम. चैनल संख्या 102.20 पर श्रवण कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि आगामी 22 जून 2025 को योग सम्राट ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा की 35 वीं पुण्यतिथि है।इस अवसर पर यमुना पार स्थित उनके समाधि स्थल आश्रम में 21 से 23 जून पर्यंत अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



