हरियाणा: बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े 6 लाख की नकदी चोरी
भिवानी में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब साढे़ 6 लाख रुपये, 15 तोले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी की चोरी की है। नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बुधवार सुबह उठकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
भिवानी (आरएनआई) तोशाम से हिसार मार्ग पर ज्योति कूलर फैक्ट्री के पास बने मकान से चोरों ने ताला तोड़कर करीब साढे 6 लाख रुपये, 15 ताेले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। डॉग स्कवाईड व साइबर क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवार रात को नरेश का परिवार साथ वाले प्लॉट में सोया हुआ था। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसके मकान से ताला तोड़कर करीब साढे़ 6 लाख रुपये, 15 तोले सोने के जेवरात व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब बुधवार सुबह उठकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
घर में सामान बिखरा पड़ा था। घर में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने सामान चेक किया तो नगदी व जेवरात गायब मिले। उन्होंने इसकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने डॉग स्कवाईड व साइबर क्राइम टीम को मौके पर बुलाया जिससे मौके का मुआयना करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



