फतेहपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता, प्लास्टिक प्रदूषण व जल जनित रोगों पर दी जानकारी
फतेहपुर (आरएनआई) जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई व जनपद में जन जागरूकता हेतु नामित आईएसए संस्था मानव सेवा संस्थान तथा ग्रामीण विकास शोध संस्थान ने मिल कर जनपद की ग्राम पंचायतों बड़ागाँव, बसोहनी, सीर इब्राहिमपुर आदि में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग, थीम पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने, शुद्व पेयलज के उपयोग से होने वाले लाभ तथा दूषित जल के प्रयोग से होने वाली जल जनित बीमारियों व उनसे बचाव के विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से जिला समन्वयक राजमुनि यादव, आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल, प्रोजेक्ट मैनेजर मो0 सऊद सिद्दीकी, जीआईएस एक्सपर्ट जितेंद्र संस्था के प्रतिनिधि शनि, सुशील कुमार के अलावा ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

