पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर धूमधाम से मना बसंतोत्सव, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

Feb 14, 2024 - 20:13
Feb 14, 2024 - 20:13
 0  540

गुना  (आरएनआई) पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर बसंतोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी महाराज ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार बसंतोत्सव के अवसर पर रूद्राभिषेक के साथ राधाकृष्ण भगवान का अभिषेक किया गया। वहीं सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ यज्ञ, हवन-पूजन पूर्णाहुति हुई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधू मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0