तहसील गुना नगर के ग्राम गादेर में 50 लाख की बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया

Mar 28, 2024 - 12:46
Mar 28, 2024 - 12:46
 0  2.5k
तहसील गुना नगर के ग्राम गादेर में 50 लाख की बेशकीमती शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करवाया गया

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार तहसील गुना नगर के ग्राम गादेर स्थित एबी रोड़ के समीप स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि को भू-माफियाओं से मुक्‍त कराया गया। 


 
तहसीलदार नगरीय जीएस बैरवा द्वारा बताया गया कि तहसील गुना नगर, के पटवारी हल्का नं. 01 हिलगना के ग्राम गादेर स्थित भूमि सर्वे नं0 61/3/2 रकबा 0.196 हे. एबी रोड के समीप स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं ‌द्वारा गुड्डीबाई उर्फ रामवतीबाई पुत्री शंकरलाल सहरिया की आड़ में रातों-रात आरसीसी की बाण्ड्रीबाल कर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत प्राप्त होने पर जेसीबी से कब्जा हटवाकर शासकीय भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करवा दिया गया। मौके पर कोई अतिक्रामक या उनकी ओर से कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं था। बेशकीमती शासकीय भूमि पर बार-बार अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी धरनावदा को लेख किया गया। 

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना नगर सहित नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम, राजस्व निरीक्षक गुना नगर केएन साहू एवं पटवारी ग्राम हिलगना  सुरेन्द्र शर्मा एवं थाना धरनावदा का पुलिस बल मौजूद रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0