टेकरी सरकार पर हुई डकेती के वाद श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित की प्रेस वार्ता

Aug 25, 2024 - 21:33
Aug 25, 2024 - 21:33
 0  6.9k

गुना (आरएनआई) आज अर्धरात्रि में श्री हनुमान टेकरी मंदिर पर छ: नक़ाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इसी तारतम्य में ट्रस्ट द्वारा एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां ट्रस्ट के पदाधिकारी मीडिया से मुख़ातिब हुए एवं प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा निज मंदिर का ताला तोड़कर टेकरी सरकार के चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ़ किया गया है एवं सिद्ध बाबा मंदिर पर दो दान पेटियों से नगदी एवं माताजी का मुकुट भी चुराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रस्ट से में स्वयं और ट्रस्ट से जुड़े पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा उपाध्यक्ष चिरोंजीलाल प्रजापति सहसचिव भगवान अग्रवाल एवं महावीर चौहान मौक़े पर पहुँचे।

इसकी घटना की तत्काल ही जानकारी पुलिस अधीक्षक को देते हुए उन्हे सूचित किया गया। संबंधित थाना अधिकारी एवं पुलिस बल ने भी तुरंत मंदिर पहुँच कर चोरी की घटना की बारीकी से जाँच पड़ताल की। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वयं मोर्चा सम्हाले हुए हैं एवं उम्मीद की जा रही है कि घटना को अंजाम देने बाले बदमाश शीघ्र अतिशीघ्र सलाख़ों के पीछे होंगे। 

ज्ञात रहे कि साल 2020 में हुई चोरी का खुलासा भी चार माह पूर्व वर्तमान पुलिस अधीक्षक द्वारा ही किया गया था। चोरी गए चाँदी के कुल आभूषणों का अनुमानित वजन तीन किलो के आसपास है एवं दानपेटियों में दस से बीस हज़ार नगदी होने का अनुमान है। वहीं पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा ने प्रेस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा के मद्देनज़र 1 - 4 के गार्ड हेतु माँग की है।

प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चिरोंजी लाल प्रजापति ने बूढ़े बालाजी पर पूर्व में स्वीकृत थाना शीघ्र स्थापित करने की माँग की है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0