चाचौड़ा में पुलिस के साथ ही हो गई झूमा-झटकी, दिग्विजय सिंह ने बता दिया 'ये है बीजेपी का माफिया राज'

Jun 30, 2024 - 12:46
Jun 30, 2024 - 12:46
 0  2.5k
चाचौड़ा में पुलिस के साथ ही हो गई झूमा-झटकी, दिग्विजय सिंह ने बता दिया 'ये है बीजेपी का माफिया राज'

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा में बीते रोज जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पुलिस जब पकड़ने गई तो वहां पर जुआरियों नेे पुलिस के साथ ही झूमा-झटकी कर दी। जहां यह घटना हुई हैं वह विकासखंड और थाना पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का गृह जिला हैं।

 दिग्विजय सिंह के गृह जिले के इलाके चाचौड़ा में बीते रोज जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पुलिस जब पकड़ने गई तो वहां पर जुआरियों नेे पुलिस के साथ ही झूमा-झटकी कर दी। अब इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि ये बीजेपी का माफिया राज है जो लोग पुलिस कांस्टेबल के साथ अभद्रता कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जो लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। 

 दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि "आखिर अब किससे उम्मीद करेगी जनता?  खुद चाचौड़ा विधानसभा की पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैl अपराधियों का इतना बड़ा हौसला की पुलिस को ही धक्का मुक्की करके और जुआ का पैसा ले गए आखिर यह किसके संरक्षण में यह सब हो रहा है? यह बात किसी से छुपी नहीं है जो इस वीडियो में पुलिस को धमकी दे रहे हैंl वही लोग अभी विधानसभा चुनाव चाचौड़ा में पूरे भाजपा चुनाव का संचालन कर रहे थेl क्या इन लोगों पर धारा 353 अन्तर्गत शासकीय कार्य में बाधा डालने पर इन लोगों को पुलिस गिरफ़्तार करेगी?"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0