गुना में बेनकाब हुआ लड़कियों को गुमराह कर बेचने एवं तांत्रिक क्रिया से फ्रॉड करने का एक संगठित गिरोह

Sep 26, 2025 - 17:50
Sep 26, 2025 - 18:09
 0  270
गुना में बेनकाब हुआ लड़कियों को गुमराह कर बेचने एवं तांत्रिक क्रिया से फ्रॉड करने का एक संगठित गिरोह

गुना (आरएनआई) तांत्रिक क्रिया के लिए संगठित गिरोह द्वारा कमजोर और जरूरतमंद घर की लड़कियों को किया जाता था चिन्हित क्रिया के लिए कुंवारी और निश्चित ऊंचाई, बजन, जरूरत अनुसार पैर व हाथ के पंजों वाली लड़कियों के फोटो-वीडियो लेकर भेजे जाते थे संभावित ग्राहकों को।  लड़की को पूजा में बिठाते, पैसों की वर्षा नहीं होने पर लड़की में कमी होना बताते और फिर उसे देह व्‍यापार के लिए बेचने की कोशिश करते थे। ग्राहक ढूढ़कर उन्‍हें धनवर्षा होने के अंधविश्‍वास का लालच देकर फ्रॉड करते और लड़कियों को बेचने की कोशिश करते थे। गुना से चिन्हित एक नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्‍त करते गिरोह के 04 सदस्यों को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने धर दबोचा, बचे हुए दो सदस्‍यों की की जा रह तलाश

आरोपियों के चंगुल से पीडित नाबालिग को सकुशल मुक्त कराया, गुना पुलिस की तत्परता से अंधविश्‍वास, लड़कियों की तस्‍करी एवं फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का हुआ भंडाफोड़।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0