कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में भगत सिंह कालोनी में तालाब के पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

Aug 19, 2025 - 22:05
Aug 19, 2025 - 22:09
 0  1.2k
कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में भगत सिंह कालोनी में तालाब के पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में गोपालपुरा के तालाब से निकलने वाली ओडिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। अभियान के आज दूसरे दिवस पोकलेन मशीन एवं जेसीबी की सहायता से गुनिया नदी के जीर्णोद्वार का कार्य किया गया। आज भगत सिंह कालोनी के दो स्‍थानों संस्‍कार स्‍कूल एवं नीम करोली आश्रम पर कार्य करते हुए लगभग 04 डंपर एवं 13 ट्राली मलबा निकाला गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही कार्य के पहले एवं बाद की फोटो से कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया जा रहा है। आज इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार गुना सहित नगर पालिका, उद्यानिकी, कृषि विभाग की टीम उपस्थित रही।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0