कथावाचक पवन देव महाराज पर दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

Jun 8, 2026 - 22:46
Jun 8, 2026 - 22:52
 0  54
कथावाचक पवन देव महाराज पर दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

अयोध्या। अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज कानूनी विवाद में घिर गए हैं। बिहार की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्यगंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। महिला का आरोप है कि कथावाचक से उसकी मुलाकात एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी,जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। शिकायत के अनुसार, पवन देव महाराज ने उसे अयोध्या बुलाया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि बाद में उसे धोखा दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई, धमकियां दी गईं और उसके गहने व अन्य सामान भी हड़प लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0