ई-अटेंडेंस की जल्दबाजी में हादसा, गुना में दो शिक्षक दुर्घटनाग्रस्त; एक की हालत गंभीर

Friday, August 14, 2026 - 16:47
Updated: 3 days ago
0
ई-अटेंडेंस की जल्दबाजी में हादसा, गुना में दो शिक्षक दुर्घटनाग्रस्त; एक की हालत गंभीर

गुना जिले के गुना विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नगदा जन शिक्षा केंद्र मारकीमहू में पदस्थ महेश कोरी और शासकीय माध्यमिक विद्यालय बडेरा में पदस्थ हरेंद्र आर्य आज दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

गुना -सिरसी निहाल देवी मारकीमहू रोड बड़ी बागोनिया गांव के पास आज सुबह समय 9:40 पर दुर्घटना का शिकार हो अचानक मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई,और वह फिसल जाने के कारण मोटरसाइकिल चला रहे महेश कोरी शिक्षक के सिर ,आंख और कंधों तथा पेर पर गंभीर चोट आने के कारण में दुर्घटना में शिकार हो गए वहां से गुजर रहे शासकीय माध्यमिक विद्यालय जालमपुर के शिक्षक नरोत्तम यादव और उनके स्टाफ सरलाबेन पटेलिया, सीमा गोयल, रश्मि बुनकर, इत्यादि स्टाफ द्वारा उनकी मदद की गई और उनका इलाज के लिए निकट के गांव खेरीखता क्लिनिक तक पहुंचाया गया। लेकिन शिक्षक महेश कोरी माध्यमिक विद्यालय नागदा की गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें गुना भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User