आरोन में एसडीएम पद पर नई जिम्मेदारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजुषा खत्री को मिला प्रभार

Tuesday, June 16, 2026 - 22:29
Updated: 2 months ago
0
आरोन में एसडीएम पद पर नई जिम्मेदारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजुषा खत्री को मिला प्रभार

गुना (आरएनआई)कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से आदेश जारी कर अधिकारियों के प्रभार में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आरोन के पद पर पदस्थ सुश्री महिमा चौधरी, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा) को न्यायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कलेक्टर कार्यालय, जिला गुना में पदस्थ किया गया है। सुश्री चौधरी को निर्धारित न्यायिक प्रशिक्षण में सम्मिलित होना है।

सुश्री मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा), जिला गुना को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आरोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी अधिकारी का दायित्व डॉ. संजीव खेमरिया, संयुक्त कलेक्टर, जिला गुना को उनके वर्तमान प्रभार के साथ सौंपा गया है।

 जारी आदेश क्रम में आज सुश्री मंजुषा खत्री ने एसडीएम आरोन का पदभार ग्रहण कर जनसुनवाई के माध्‍यम से आमजनों की समस्‍या का निराकरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User