अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में विभिन्‍न विभागों से संबंधित 215 आवेदन हुए प्राप्‍त जिले के अनुभाग स्‍तर पर भी किया गया जनसुनवाई का आयोजन। 

Sep 17, 2024 - 21:28
Sep 17, 2024 - 21:29
 0  540
अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनुसनवाई कक्ष में आज अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर महेश बमन्‍हा, संयुक्‍त कलेक्‍टर संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


 
आज जिला स्‍तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजस्‍व विभाग, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, नगर पालिका, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग सहित विभिन्‍न विभागों से संबंधित लगभग 215 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिन पर अपर कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 
 


आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी  को व्‍हीसी के माध्यम से वर्चुली जोड़कर प्राप्त आवेदनों के मौका पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए गए। आज जिले में सभी अनुभाग स्‍तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया,  जिसमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विकास खण्‍ड स्‍तरीय अमले के साथ बैठकर आवेदकों से प्राप्‍त आवेदन/ शिकायत से संबंधित जनसुनवाई की गई।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0